कौन हैं शोएब अख्तर की बेगम रुबाब खान, खूबसूरती के आगे एक्ट्रेस भी फेल, रॉयल फैमिली से है संबंध

Shoaib Akhtar Wife Rubab Khan: पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर तीसरी बार पिता बन गए हैं। शोएब अख्तर के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। शोएब अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड कर इस बात की जानकारी दी है।

18 साल छोटी रुबाब से की थी शादी

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने अपने से 18 साल छोटी रुबाब खान के साथ शादी की थी। साल 2014 में शोएब अख्तर और रुबाब खान ने निकाह किया था। हालांकि शोएब अख्तर को इसकी वजह से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। दरअसल, शोएब अख्तर और रुबाब खान के बीच 18 साल का अंतर है। जिसकी वजह से उनकी आलोचना भी की गई थी।

Rubab Khan 1

रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं रुबाब

रुबाब खान की बात करें तो वह एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। एबटाबाद की एक रॉयल फैमिली से उनका संबंध हैं। जून 1994 में जन्मी रुबाब ने एबटाबाद से ही अपनी हायर सेकेंडरी स्टडी पुरी की। इसके बाद ही उनकी शादी हो गई। रुबाब की जब शादी हुई तब वह महज 20 साल की थी। वह बेहद खूबसूरत हैं और अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देने का काम करती हैं।

साल 2014 में हुई थी शादी

20 साल की उम्र में ही रुबाब खान ने शोएब अख्तर से शादी रचा ली। उस दौरान शोएब अख्तर 38 साल के थे। रुबाब खान पाकिस्तान की हरीपुर जिला के रॉयल परिवार से संबंध रखती हैं। दरअसल 2013 में शोएब अख्तर हज के लिए मक्का गए हुए थे। वहां उन्हें रुबाब के पिता मिले। शोएब अख्तर ने उनसे लड़की ढूंढने के लिए कहा और कुछ दिन बाद ही रुबाब के पिता ने रुबाब का रिश्ता शोएब के सामने रखा। शोएब को यह रिश्ता पसंद आया और अगले ही साल जून 2014 में दोनों ने एक निजी समारोह के दौरान शादी कर ली।

ये रखा है बेटी का नाम

इन दोनों की शादी के 10 साल हो गए हैं और शोएब अख्तर और रुबाब खान के तीन बच्चे हैं। शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर फैंस को एक स्पेशल मैसेज भी दिया और उनके विश के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि अख्तर की सबसे छोटी बेटी का नाम नूरेह अली अख्तर रख गया है। शोएब अख्तर संन्यास के बाद ही अपने यूट्यूब चैनल के जरिए क्रिकेट को लेकर राय देते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+