आखिर कितनी अमीर हैं Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? खूबसूरती में एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा हाल ही में अपनी शादी टूटने की खबरों के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। इस जोड़े के तलाक की अटकलों के बीच युजी को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। जब दोनों के वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं तो कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि वह लड़की आरजे महवश हो सकती हैं?
आखिर कौन हैं आरजे महवश? (Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash)
आरजे महवश दिल्ली की रहने वाली रेडियो जॉकी हैं, जिन्होंने ए.जे.के. मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से ग्रेजुएशन किया है। यहां से शाहरुख खान, बरखा दत्त और कबीर खान जैसे कई अन्य लोग भी पढ़ चुके हैं। 24 वर्षीय महवश की आवाज़ का इस्तेमाल करने की बेजोड़ कला ने उन्हें रेडियो की दुनिया में एक पावरहाउस के रूप में स्थापित कर दिया। हालांकि, जल्द ही महवश ने सोशल मीडिया पर भी अपनी पहुंच बना ली और लाखों व्यूज पाने वाले वीडियो के साथ भारत की पहली महिला प्रैंकस्टर बन गईं।

बॉलीवुड फ़िल्में और नेटफ्लिक्स सीरीज़ के लिए मिल थे ऑफर
जैसे-जैसे महवश की लोकप्रियता आसमान छूती गई, उन्हें बिग बॉस 14, बॉलीवुड फ़िल्में और नेटफ्लिक्स सीरीज़ सहित बड़े प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया। हालांकि, आरजे की खुद के लिए अलग योजनाएं थीं और छोटे या बड़े पर्दे पर डेब्यू करना फिलहाल उनके लिए ठीक नहीं था। महवश के पास मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है।
महिलाओं के लिए ये काम करना चाहती हैं आरजे महवश
आरजे महवश की भविष्य की योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी आवाज़ का उपयोग करने पर केंद्रित थी। परिवार और दोस्तों से बार-बार सुनने के बाद कि उनकी आवाज़ बहुत मधुर है, जो लोगों को शांत करने के लिए एकदम सही है, महवश ने तय किया कि वह यही करना चाहती हैं। लोगों, खासकर महिलाओं से संवाद करने और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करना चाहती हैं।
लोगों को जागरुक करना है उद्देशय
महवश सक्रिय रूप से उन पहलों में भी शामिल हैं जो सरकारी विफलताओं को सामने लाती हैं। आरजे ने हमेशा एक-दूसरे की मदद करने की शक्ति पर विश्वास किया है और कोविड-19 महामारी के दौरान खुद भी यही दिखाया जब उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल के बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।
जानिए कितनी है नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरजे महावश की कुल नेटवर्थ 35 लाख रूपये के करीब है। वहीं इनकी मंथली इनकम 70 से 80 हजार रुपये बताई जाती है। इसके अलावा आरजे महावश की वार्षिक इनकम 8 से 9 लाख रुपये हैं।












Click it and Unblock the Notifications