Yuzvendra Chahal और धनश्री का रिश्ता खत्म! क्रिकेटर ने पोस्ट कर कहा- ये सच है और...
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Divorce: हाल ही में युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ अलगाव की अफवाहों के बीच अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। हालांकि उन्होंने अपनी तलाक की अटकलों पर सीधा कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनके शब्दों से उनके निजी जीवन और पेशेवर सफर के बारे में गहन चिंतन का पता चलता है।
युजवेंद्र चहल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट (Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Divorce)
चहल ने अपने फैंस के निरंतर समर्थन और प्यार के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सफलता के लिए दोस्त परिवार और फैंस का साथ अहम रहा है। उन्होंने कहा, "मैं अपने सभी प्रशंसकों के अटूट प्यार और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं, उनके प्यार के बिना मैं यहां तक नहीं पहुँच पाता। लेकिन यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि मेरे देश, मेरी टीम और मेरे प्रशंसकों के लिए अभी भी कई अविश्वसनीय ओवर बाकी हैं।

तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि मैं समझता हूं कि लोग हाल की घटनाओं, खासकर मेरे निजी जीवन के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि, मैंने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट देखी हैं जो कुछ ऐसे मामलों के बारे में बात कर रही हैं जो सच हो भी सकती हैं और नहीं भी। यह बयान इंस्टाग्राम पर धनश्री वर्मा को अनफॉलो करने और अपने अकाउंट से उनकी तस्वीरें हटाने के उनके फैसले के मद्देनजर आया, जिससे उनके अलग होने की अफवाहों को बल मिला।
परिवार के लिए कही ये बात
चहल के इंस्टाग्राम पोस्ट ने स्पष्ट रूप से बताए बिना धनश्री वर्मा से संभावित अलगाव का संकेत दिया। उन्होंने अपने फैंस से अटकलों में शामिल होने से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि कैसे इन अफवाहों ने उन पर और उनके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने लिखा कि एक बेटे, एक भाई और एक दोस्त के रूप में, मैं विनम्रतापूर्वक सभी से इन अटकलों में न पड़ने का अनुरोध करता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचाया है।












Click it and Unblock the Notifications