Dhoni vs Kohli: कौन है दोनों दिग्गजों में ज्यादा अमीर? नेटवर्थ जानकर फटी रह जाएगी आंखें
Dhoni-Kohli Net Worth: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े आइकन एमएस धोनी और विराट कोहली ने न केवल मैदान पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी दुनिया के बड़े-बड़े एथलीट्स को पीछे छोड़ दिया है। साल 2025 की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों खिलाड़ियों की नेटवर्थ 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। लेकिन सवाल वही है कि ज्यादा अमीर कौन है?
हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच के लिए कोहली जब रांची गए थे, तब धोनी ने उनको अपने घर पर डिनर करने के लिए बुलाया था। कोहली और धोनी को एक साथ कार में घूमते देखा गया था। फैन्स के मन में नेटवर्थ और कमाई को लेकर अक्सर सवाल आते हैं।

कैसे कमाई करते हैं विराट कोहली
विराट इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 14 करोड़ तक चार्ज करते हैं। वह इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। इसके अलावा बीसीसीआई का 'A+' कॉन्ट्रैक्ट (7 करोड़ सालाना) और आईपीएल 2025 में उनकी रिटेंशन फीस (21 करोड़) उनकी निश्चित आय है। कोहली का अपना ब्रैंड 'One8' आज 100 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू जेनरेट करता है। इसके अलावा 'Wrogn' और फिटनेस चेन 'Chisel' में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।
धोनी की कमाई के साधन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद धोनी की ब्रैंड वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके स्मार्ट निवेशों से आता है।
धोनी आज भी 30 से अधिक ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन करते हैं। वह प्रति विज्ञापन 4 से 7 करोड़ फीस लेते हैं। धोनी ने स्पोर्ट्स (Chennaiyin FC), जिम चेन (Dhoni Sportsfit), और रांची में 43 एकड़ के ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रोजेक्ट में बड़ा निवेश किया है। उनके पास देहरादून और रांची में करोड़ों की प्रॉपर्टीज और विंटेज कारों का एक विशाल कलेक्शन है।
कोहली और धोनी में कौन अमीर?
साल 2025 की रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली की कुल अनुमानित संपत्ति अब 1,050 करोड़ से 1,100 करोड़ के बीच पहुँच गई है। दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी भी उनके करीब ही हैं। धोनी की अनुमानित नेटवर्थ 1050 करोड़ बताई जाती है। इस तुलना में दोनों के बीच ज्यादा अमीर वाले खिलाड़ी के बारे में बता पाना मुश्किल है लेकिन कहीं न कहीं ब्रांड वैल्यू को देखते हुए कोहली को धोनी से अमीर खिलाड़ी माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications