AUS vs ENG: एशेज में ऑस्ट्रेलिया का बोल्ड मूव, कौन हैं माइकल नेसर? जिन्होंने किया नाथन लायन को रिप्लेस
Michael Neser: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज में आज शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बोल्ड मूव दिखाया और पेसर्स को सपोर्ट करने के लिए नाथन लायन को ही बाहर कर दिया। इंग्लैंड को फंसाने के लिए यह रणनीति अपनाई गई, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
पर्थ में जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी एकादश में दो बदलाव किए हैं। माइकल नेसर को नाथन लायन की जगह शामिल किया गया है, जबकि चोटिल सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की जगह जोश इंग्लिस टीम में आए हैं।

माइकल नेसर को क्रिकेट जगत में एक प्रमुख गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में पहचाना जाता है। वह दाएं हाथ से मध्यम-तेज गेंदबाजी करते हैं और निचले क्रम में बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखते हैं।
नेसर घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा, वह बिग बैश लीग (BBL) में ब्रिस्बेन हीट टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में भी अपना अनुभव बढ़ाया है, जहाँ उन्होंने ग्लैमॉर्गन जैसी टीमों के लिए खेला है।
इंटरनेशनल लेवल पर नेसर ने जून 2018 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) डेब्यू किया। इसके बाद, उन्होंने 2021-22 एशेज सीरीज के दौरान अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।
Michael Neser को क्यों किया शामिल
माइकल नेसर को टीम में शामिल कर नाथन लायन को बाहर करने का मकसद यही था कि ब्रिस्बेन में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच के ऊपर एक एक्स्ट्रा पेसर रखना था। इसी वजह स्पिनर नाथन लायन को बाहर रखने का फैसला लिया गया। नेसर ने दो टेस्ट मैच खेले हैं।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: जेक वेदरल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगगेट।
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।












Click it and Unblock the Notifications