Who is Kritika Kamra: कौन हैं कृतिका कामरा, जल्द बनेंगी गौरव कपूर की दुल्हनियां, कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?
Who is Kritika Kamra: बॉलवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा और पॉपुलर टेलीविजन प्रेजेंटर व क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ समय से इस कपल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। अब इस कपल की शादी पर बड़ी अपडेट सामने आई है। यह कपल 11 मार्च, 2026 को एक निजी समारोह में अपनी शादी रजिस्टर कराने की तैयारी में है।
कब होगी कृतिका-गौरव की शादी (Who is Kritika Kamra)
यह शादी गौरव के मुंबई स्थित आवास पर बेहद निजी तरीके से संपन्न होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। कृतिका और गौरव ने अपनी शादी को 'बिग फैट इंडियन वेडिंग' के शोर-शराबे से दूर रखने का निर्णय लिया है। 11 मार्च को विवाह के रजिस्ट्रेशन के बाद अगले दिन यानी 12 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह समारोह भव्य जरूर होगा, लेकिन इसमें दिखावे के बजाय शांति और सादगी पर जोर दिया गया है।

लंबे समय से चल रही थी शादी की चर्चाएं
इस शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। कपल के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों अपनी शादी में करीबी और खास लोगों को ही बुलाना चाहते हैं। कृतिका और गौरव के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, पिछले साल दिसंबर में कृतिका ने सोशल मीडिया पर एक 'ब्रेकफास्ट डेट' की तस्वीरें शेयर कर इस पर मुहर लगा दी थी।
गौरव कपूर पहली वाइफ से ले चुके हैं तलाक
गौरव कपूर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह एक्ट्रेस किरत भट्टल के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। जिनसे उनका 2021 में तलाक हो गया था। वहीं, कृतिका कामरा का नाम पहले उनके सह-कलाकार करण कुंद्रा और जैकी भगनानी के साथ जुड़ चुका है।
कौन हैं कृतिका कामरा
टेलीविजन की दुनिया में 'आरोही' बनकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली कृतिका कामरा आज ओटीटी और फिल्मों का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। 25 अक्टूबर 1988 को जन्मी कृतिका कामरा की शुरुआती शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) से हुई। इसके बाद, उन्होंने फैशन की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखा और प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), दिल्ली में दाखिला लिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। एनआईएफटी में पढ़ाई के दौरान ही एक कास्टिंग डायरेक्टर की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद उनके करियर की दिशा फैशन कम्युनिकेशन से बदलकर अभिनय की ओर मुड़ गई।
कितनी संपत्ति की हैं मालकिन
कृतिका कामरा ने 2007 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 'कितनी मोहब्बत है' जैसे शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। छोटे पर्दे पर सफलता के बाद उन्होंने 'मित्रों' (2018) से बॉलीवुड में कदम रखा और 'तांडव', 'बंबई मेरी जान' और 'ग्यारह ग्यारह' जैसी वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई। हाल ही में उन्हें 'द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली' में देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृतिका की कुल संपत्ति 10-12 करोड़ रुपये के बीच है, जो उनके अभिनय और ब्रांड एंडोर्समेंट से हासिल की गई है।












Click it and Unblock the Notifications