कभी DHONI की तरह था टिकट कलेक्टर, अब विराट कोहली को 'क्लीन बोल्ड' कर काटा गदर! कौन हैं हिमांशु सांगवान
Who is Himanshu Sangwan: विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी कुछ खास नहीं रही। दिल्ली और रेलवे के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में लीग-स्टेज मैच के दूसरे दिन विराट कोहली महज 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली ने घरेलू दर्शकों के सामने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच क्रीज पर कदम रखा, लेकिन वह विकेट पर ज्यादा देर तक नहीं टिके।
हिमांशु सांगवान ने किया आउट (Who is Himanshu Sangwan)
विराट कोहली को उनकी पारी के 15वीं गेंद पर ही रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने आउट कर दिया। अपनी दमदार बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले कोहली ने संभली हुई शुरुआत की। लेकिन सांगवान की आने वाली गेंद को परखने में वह भूल कर बैठे। असामान्य तरीके से उन्होंने लाइन के पार स्वाइप करने का प्रयास किया। गेंद थोड़ी नीचे रही और वह क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

गेंदबाज ने मनाया विकेट का जश्न
विराट कोहली को बोल्ड करने के बाद से ही हिमांशु सांगवान फैंस के बीच चर्चाओं में आ गए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड कर रहे हैं। भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली का विकेट लेना हिमांशु के लिए बड़ी उपलब्धि रही। तेज गेंदबाज ने जमकर इस विकेट का जश्न मनाया, इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए।
कौन हैं हिमांशु सांगवान
सांगवान का जन्म 2 सितंबर, 1995 को दिल्ली में हुआ था और वे राजस्थान के झुंझुनू जिले में पले-बढ़े। पेशेवर क्रिकेटर बनने की उनका सफर गृहनगर से शुरू हुई। वे दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान जैसे खिलाड़ियों से प्रेरित थे, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2008 में तेज़ गेंदबाज़ी से सबका ध्यान खींचा था। सांगवान के पिता सुरेंद्र सिंह सांगवान एक बैंक मैनेजर रहे हैं, जबकि मां भगवान रति शिक्षिका हैं। इन दोनों ने अपने बेटे को सपने पूरे करने की आजादी देने का काम किया।
रेलवे में कर ली टिकट कलेक्टर की नौकरी
क्रिकेट के सपने को पाने के लिए सांगवान ने महेंद्र सिंह धोनी की तरह भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी कर ली। साल 2016 में उन्हें यह नौकरी मिली, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से बहुत ज़रूरी स्थिरता मिली। इससे उन्हें क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिला। वह नई दिल्ली स्टेशन पर तैनात थे, जिससे उन्हें अपनी ट्रेनिंग जारी रखने और अपने जुनून को आगे बढ़ाने का मौका मिला।
ऐसा रहा है करियर
सांगवान ने दिसंबर 2019 में रणजी डेब्यू किया, जहां उन्हें उनकी गति और आक्रामक गेंदबाजी के कारण लोग उन्हें पहचानने लगे। केवल 23 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 19.92 की औसत से 77 विकेट लिए। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2019-20 में रेलवे के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की और उसी वर्ष सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने के लिए चले गए, उसी वर्ष उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया।












Click it and Unblock the Notifications