VIDEO: रणजी में भी नहीं चला Virat Kohli का बल्ला, क्लीन बोल्ड होकर लौटे पवेलियन, टूटा फैंस का दिल

Virat Kohli Railways vs Delhi 2025: 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने वाले विराट कोहली एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे। विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम में उमड़ी भीड़ कोहली का विकेट गिरने के बाद मायूस नदर आए। विराट कोहली का जल्दी आउट होना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। हालांकि, कोहली-कोहली के नारे से फिर स्टेडियम गूंजता नजर आया।

विराट कोहली फ्लॉप (Virat Kohli Railways vs Delhi 2025)

घरेलू क्रिकेट में 13 साल बाद लौटने वाले विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। विराट कोहली की पारी इस मैच में ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। हालांकि, जब भी वह खेलते हैं तो उनकी मौजूदगी से टीम को एक खास ऊर्जा मिलती है। हालांकि, कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता, लेकिन उनका अनुभव हमेशा टीम के लिए उपयोगी साबित रहा है।

Virat Kohli 1

विराट कोहली ने बनाए कुल 6 रन

रेलवे के खिलाफ विराट कोहली ने कुल 15 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने एक चौके की मदद से महज 6 रन बनाने का काम किया। विराट कोहली ने अपना आखिरी घरेलू क्रिकेट मैच 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने केवल एक चौका ही लगाया। हिमांशु के गेंद पर वो बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

दिल्ली और रेलवे के बीच मैच काफी दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। रेलवे ने अपनी पहली पारी में 241 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर उपेंद्र यादव का 95 रन का योगदान और कर्ण शर्मा की अर्धशतकीय पारी सराहनीय रही। दिल्ली के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया विशेषकर नवदीप सैनी और सुमित माथुर जिन्होंने तीन-तीन विकेट लिए।

दिल्ली को करनी होगी वापसी

अब दिल्ली को रेलवे के स्कोर को पार करने के लिए 150 रन और बनाने होंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी को संयम के साथ चलाना होगा। कप्तान आयुष बदोनी से टीम को अब एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। विराट कोहली के आउट होने के साथ ही स्टेडियम से फैंस भी वापस लौटते नजर आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+