कौन हैं अजान अवैस? 17 साल बाद पाकिस्तान के लिए किया डेब्यू टेस्ट में कमाल, 21 की उम्र में बनाया धांसू रिकॉर्ड

Who is Azan Awais: पाकिस्तान क्रिकेट को हमेशा से ही बेहतरीन प्रतिभाओं की खान माना जाता रहा है, और अब इस लिस्ट में एक नया और चमकता हुआ नाम जुड़ गया है, जिसका नाम अजान अवैस है। बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इस 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वह कारनामा कर दिखाया है, जिसका इंतजार पाकिस्तानी क्रिकेट पिछले 17 सालों से कर रहा था।

अजान ने न केवल अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी का लोहा भी मनवाया। अज़ान अवैस पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले 14वें बल्लेबाज बन गए हैं। लेकिन उनकी यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि वह पिछले 17 वर्षों में विदेशी धरती पर अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं।

azan awais

इससे पहले साल 2009 में फवाद आलम और उमर अकमल ने घर से बाहर अपने डेब्यू मैच में यह जादुई आंकड़ा छुआ था। अजान ने अपनी 103 रनों की धैर्यपूर्ण पारी के दौरान 165 गेंदों का सामना किया और 14 आकर्षक चौके लगाए, जिसने पाकिस्तान को मैच में मजबूती से खड़ा कर दिया।

चोट और दबाव के बीच दिखाया गजब का साहस

अजान की इस पारी की सबसे बड़ी विशेषता उनका साहस रहा। मैच के दौरान बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा की एक तेज बाउंसर सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी, जिससे वह कुछ देर के लिए काफी असहज नजर आए। दो बार मैदान पर कंकशन टेस्ट होने के बावजूद अज़ान ने हार नहीं मानी। उन्होंने न केवल खुद को संभाला, बल्कि अगली ही कुछ गेंदों में उसी गेंदबाज पर लगातार तीन चौके जड़कर अपना दबदबा कायम किया। उनकी यह दिलेरी बताती है कि वह मानसिक रूप से कितने मजबूत खिलाड़ी हैं।

घरेलू क्रिकेट की तपिश ने बनाया हीरा

अजान अवैस की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और घरेलू क्रिकेट का बड़ा अनुभव है। डेब्यू से पहले उन्होंने 33 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने लगभग 49 की औसत से 2,673 रन बनाए। साल 2024-25 की कायदे-आजम ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। अंडर-19 क्रिकेट से लेकर 'पाकिस्तान शाहीन' के इंग्लैंड दौरे तक, अज़ान ने हर स्तर पर अपनी तकनीक और निरंतरता को साबित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+