IND vs ENG: कौन हैं बड़े छक्के जड़ने वाले आकाश दीप? जिनको इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में मिली जगह

Who is Akash Deep: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए तीन मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई। इस टीम में लगभग वही चेहरे हैं लेकिन दो खिलाड़ी बाहर भी किये गए हैं। श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और सौरभ कुमार भी टीम से बाहर किये गए हैं।

भारतीय टीम में सिराज, मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी ऑप्शन हैं। उनके अलावा एक और नया नाम टीम में शामिल किया गया है। इस खिलाड़ी को पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि यह खिलाड़ी डेब्यू करेगा या नहीं। आकाश दीप इस खिलाड़ी का नाम है।

akash deep

बिहार के रहने वाले: आकाश दीप बिहार के रोहतास जिले के देहरी कस्बे से आते हैं। उनका जन्म 15 दिस्मबर 1996 को हुआ था। बिहार में ज्यादा क्रिकेटिंग अवसर नहीं होने की वजह से उन्होंने बंगाल का रुख कर लिया और वहीँ से खेलने लगे। वह घरेलू क्रिकेट बंगाल से खेलते हैं।

आईपीएल में खेलते हैं: उनकी प्रतिभा को देखते हुए आरसीबी ने 20 लाख बेस प्राइस में उनको अपने साथ शामिल कर लिया था। आईपीएल में उनको प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया गया था। वह दाएं हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज हैं। उनके पास अच्छी लाइन और गति दोनों है।

भारत ए से धांसू प्रदर्शन: टीम इंडिया में आने का रास्ता उनके लिए भारत ए के जरिये ही खुला है। भारत ए की तरफ से खेलकर उन्होंने 3 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किये थे। इसके बाद चयनकर्ताओं की नज़र उनके ऊपर गई और टीम इंडिया में जगह मिली। सीमित ओवर क्रिकेट में एक बार वह टीम में चुने जा चुके हैं लेकिन टेस्ट में पहली बार बुलावा आया है।

फर्स्ट क्लास करियर: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आकाश दीप ने कुल 29 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके खाते में कुल 103 विकेट आए हैं। इसके अलावा निचले क्रम में अगर उनको बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, तो बड़े छक्के भी जमाने में माहिर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+