कौन है यह 21 वर्षीय खिलाड़ी जिसे ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया है? आईपीएल में किया था धमाका
ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। इसके अलावा कप्तान भी एक युवा को ही बनाया गया है। टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को थमाई गई है। टीम में कोई उपकप्तान नहीं है।
आईपीएल में धमाका करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है। अभिषेक शर्मा, रियान पराग जैसे धांसू खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं। एक और नाम ऐसा है, जिसका चयन हुआ है लेकिन आईपीएल में इस खिलाड़ी ने धमाका किया था और अब रिवॉर्ड मिला है।

यहाँ बात हो रही है सनराइजर्स हैदराबाद के लिए धांसू प्रदर्शन करने वाले नितीश रेड्डी की, जिनके बल्ले से इस बार आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली थी। हैदराबाद प्लेऑफ़ में पहुंची थी और इस सफलता में कहीं न कहीं नितीश रेड्डी का योगदान भी रहा है।
रेड्डी ने तकरीबन 143 के स्ट्राइक रेट और 34 के औसत से खेलते हुए कुल 303 रन बनाए थे। मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को स्थायित्व प्रदान किया था। नितीश रेड्डी के पास अब मौका है, अगर प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाती है, तो वह जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धुनाई कर सकते हैं।
आईपीएल में नितीश रेड्डी को इमर्जिंग प्लेयर ओस द सीजन का अवॉर्ड मिला था। नितीश रेड्डी के पास बड़े शॉट भी हैं और वह टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की पूरी क्षमता रखते हैं। भारतीय टीम को ज़िम्बाब्वे दौरे पर कुल 5 टी20 मुकाबले खेलने हैं।
गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने लायक रहने वाला है। टीम इंडिया में तुषार देशपांडे और ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है। उनके अलावा संजू सैमसन भी हैं। देखना होगा कि इन सब खिलाड़ियों के बीच नितीश रेड्डी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने में कामयाब रहेंगे या नहीं। पांच मैच हैं, उनको एक में मौका मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications