कौन हैं 20 साल के प्रशांत वीर? 14 करोड़ की रिकॉर्ड प्राइस से CSK ने खरीदा, तोड़ दिए IPL के पिछले सभी कीर्तिमान
IPL 2026 Prashant Veer: आईपीएल नीलामी में प्रशांत वीर ने धमाल मचा दिया। उत्तर प्रदेश से आने वाले इस 20 साल के युवा खिलाड़ी ने अनकैप्ड कैटेगरी में आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी रकम हासिल करते हुए चौंका दिया। उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है।
प्रशांत वीर गेंद और बल्ले दोनों से तबाही मचाने के लिए जाने जाते हैं। अपने पेस और स्विंग के लिए जाने जाते हैं, अब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं, जिससे उनके करियर को एक नई दिशा मिलेगी और वह आगामी सीज़न में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में देखे जा रहे हैं। चेन्नई ने उनको 14.2 करोड़ की भारी रकम में खरीदा है।

उनकी बोली 30 लाख रुपये से शुरू हुई थी, जो करोड़ों में जाकर रुकी है। अनकैप्ड कैटेगरी में प्रशांत से पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। आवेश खान (₹10 करोड़) और 2023 में मयंक डागर (₹10.5 करोड़) को भी अब उन्होंने पीछे करने का काम किया है।
प्रशांत पावर हिटिंग और धांसू गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हाल ही में उनका बल्ला चला। सात मैच खेलते हुए उन्होंने 112 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाते हुए कुल 9 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा उत्तर प्रदेश टी20 लीग में भी प्रशांत वीर ने 8 विकेट अपने नाम किये थे। उस लीग में उनका बल्ला जमकर चला था, जहां 320 रन उनके बैट से आए।
Prashant Veer का सपना होगा पूरा
यूपी के अमेठी से आने वाले इस क्रिकेटर का सपना अब पूरा होने जा रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मेरी इच्छा धोनी के साथ खेलने की है। अब चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन उनको टीम में शामिल करते हुए सपना पूरा करने का मौका दे दिया है।
युवराज सिंह हैं फेवरेट खिलाड़ी
इस लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज के फेवरेट क्रिकेटर पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। युवी को वह कई बार कॉपी करने की कोशिश भी करते हुए दिखाई देते हैं। महज 20 साल की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनका सपना पूरा किया है, अब प्रदर्शन करने का जिम्मा उनका है।












Click it and Unblock the Notifications