कौन है महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा ODI शतक वाली क्रिकेटर, स्मृति मंधाना ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा

IND vs NZ: महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। तीनों प्रारूप में मंधाना ने अपने बल्ले से दमखम दिखाया है। क्रीज पर टिकने के बाद मंधाना को रोक पाना आसान कार्य नहीं होता है। भारतीय टीम के लिए ओपन करते हुए उन्होंने कई बार बड़ा धमाका किया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में स्मृति मंधाना ने कमाल करते हुए अपने बल्ले से तबाही मचा दी और टीम इंडिया को सीरीज में जीत दिला दी। मंधाना ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए कीवी टीम को पछाड़ दिया।

smriti mandhana

तोड़ डाला एक बड़ा रिकॉर्ड

भारत के लिए महिला एकदिवसीय क्रिकेट में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा शतक के मामले में टॉप टीम बन गई है। भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक का कीर्तिमान मिताली राज के नाम था लेकिन स्मृति ने इस कीर्तिमान को तोड़ दिया। उन्होंने अपना आठवां वनडे शतक जमा दिया। मिताली के नाम 7 शतक थे। हरमनप्रीत कौर ने 6 शतक जमाए हैं।

टॉप दस में एक भारतीय

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा एकदिवसीय शतक जमाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय टीम से टॉप दस में एक मंधाना का ही नाम है। उनके अलावा कोई इस लिस्ट में शामिल नहीं है। स्मृति मंधाना इस लिस्ट में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। मिताली राज का 17वां स्थान है।

लिस्ट में कौन है टॉप प्लेयर

लिस्ट में टॉप प्लेयर ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग हैं। उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15 शतकीय पारियां हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड से आने वाली सुजी बेट्स का नाम आता है। बेट्स ने वनडे में कुल 13 शतकीय पारियां खेली हैं। इंग्लैंड से आने वाली टैमी ब्यूमोंट भी टॉप प्लेयर्स में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 10 शतकीय पारियां हैं। टॉप पांच में नताली सीवर और चमारी अट्टापट्टू का नाम भी शामिल है। दोनों ने क्रमशः 9-9 शतकीय पारियां खेली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+