'रोज-रोज मेरे दिल को तड़पाना अच्छा नहीं,' किसने किया वेलेंटाइन के मौके पर हसीन जहां से प्यार का इजहार
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अक्सर विवादों में रहती हैं लेकिन उनको इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। हसीन जहां खुद को सोशल मीडिया पर किसी स्टार से कम नहीं समझती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी रील्स और फोटो आते रहते हैं।
शमी से वह लम्बे समय से अलग रहती हैं लेकिन वह अपने बेटी को साथ रखती हैं। हसीन जहां के डांस वीडियो काफी वायरल होते हैं। इसके अलावा कई बार वह समाज की आलोचना करने वाले पोस्ट भी डालती हैं। इस बार भी उनका एक ऐसा पोस्ट आया है। इस पर उन्होंने अपने खुदा को धन्यवाद कहा है।

हसीन जहां ने लिखा कि अल्लाह हमेशा से मुझ पर तेरा निहायत कर्म रहा है। तेरा जितना भी मैं शुक्र करूं, वह कम है। आगे हसीन जहां ने लिखा कि तेरी सहमत का साया हमेशा मुझ पर बरकरार रखना। ये सभी पंक्तियाँ हसीन जहां ने अपनी एक फोटो के साथ पोस्ट की है।
इसके बाद वही होना था, जो हमेशा से होता आया है। उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई और गालियाँ भी पड़ने लगी। एक फैन ने मोहम्मद शमी को बीच में लाते हुए हसीन जहां को बदनसीब औरत कहा। दूसरे ने कहा कि तुमको छोड़कर शमी ने अच्छा काम किया, उनका निर्णय बेस्ट है।
Hasin Jahan को कही दिल की बात
कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने कई अभद्र कमेंट्स किये और वेलेंटाइन वीक के मौके पर एक फैन ने अपने दिल की बात भी कह डाली। उस फैन ने कहा कि रोज-रोज मेरे दिल को किल करना ठीक नहीं है। इस फैन ने हार्ट इमोजी भेजते हुए हसीन जहां को अपने दिल की बात कह दी।
Hasin Jahan को नहीं पड़ता फर्क
हालांकि हसीन जहां हमेशा से उन लोगों में से हैं, जिनको ट्रोल करने वालों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। कुछ मौकों पर वह जवाब भी दे चुकी हैं। शमी को हर महीने उनको गुजरा भत्ता मिलता है और वह मजे से अपना जीवन काट रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications