Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय टीम में कौन बन सकता है युजवेंद्र चहल का रिप्लेसमेंट, दिनेश कार्तिक ने इस युवा स्पिनर का लिया नाम

Dinesh karthik

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिसकी सबसे बड़ी वजह रही भारतीय स्पिनर्स का बीच के ओवर में विकेट निकालने में नाकाम रहना। इस दौरे पर भारतीय स्पिनर्स ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड दर्ज किया जिसमें अश्विन (1 विकेट), चहल (2 विकेट) और जयंत यादव की जोड़ी ने सिर्फ 3 ही विकेट हासिल किये। भारतीय स्पिनर्स के खराब प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने 6 फरवरी से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज सीरीज के लिये कई सारे बदलाव किये और युजवेंद्र चहल को बरकरार रखते हुए कई सारे युवा स्पिनर्स को मौका दिया है।

और पढ़ें: धोनी से अपने रिश्ते पर हरभजन सिंह ने दी सफाई, कहा- मेरी उनसे शादी नहीं हुई है

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिये चयनकर्ताओं ने युजवेंद्र चहल के साथ अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जैसे स्पिनर्स को मौका दिया है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में युजवेंद्र चहल का विकल्प बन सकता है।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा सबसे महंगा भारतीय बॉलर

पिछले दो सालों में काफी गिरी है चहल की फॉर्म

पिछले दो सालों में काफी गिरी है चहल की फॉर्म

दिनेश कार्तिक का मानना है कि भारत की वनडे टीम में अगर कोई खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की जगह को चुनौती दे सकता है तो वो पहली बार भारतीय टीम में चुने गये रवि बिश्नोई हैं। कार्तिक ने अपनी बात को आगे विस्तार से समझाते हुए कहा कि युजवेंद्र चहल का हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है लेकिन इसके बावजूद उनके पास कलाई के स्पिन गेंदबाजी जो विकल्प मौजूद हैं उसकी वजह से टीम में जगह को लेकर कोई खास चुनौती नहीं मिल सकी है।

युजवेंद्र चहल ने 2019 वनडे विश्वकप से पहले भारत के लिये 53 वनडे मैचों में 24.19 की औसत और 29.3 स्ट्राइक रेट से 78 विकेट हासिल किये थे, जबकि इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट के बाद उनका प्रदर्शन काफी गिर गया है और उन्होंने 35.64 की औसत और 36.8 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 14 ही विकेट हासिल किये हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने 147 रन देकर सिर्फ 2 ही विकेट हासिल किये।

चहल का रिप्लेसमेंट बन सकता है यह युवा बॉलर

चहल का रिप्लेसमेंट बन सकता है यह युवा बॉलर

क्रिकबज के साथ बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने युजवेंद्र चहल को कलाई के स्पिनर्स को मिलने वाली चुनौतियों में लकी (भाग्यशाली) बताया है। कार्तिक का मानना है कि चहल के अलावा भारत के पास मौजूदा समय में राहुल चाहर और रवि बिश्नोई का विकल्प मौजूद है। जहां पर राहुल चाहर टी20 विश्वकप 2021 के बाद से वापसी नहीं कर सके हैं तो वहीं पर रवि बिश्नोई को वेस्टइंडीज सीरीज के लिये चुना गया है।

उन्होंने कहा,'मौजूदा समय में चहल के अलावा अगर आपको किसी रिस्ट स्पिनर को चुनना होगा तो आपके पास राहुल चाहर और रवि बिश्नोई का विकल्प मौजूद है, लेकिन फिलहाल जिस तरह से चीजें घट रही हैं उसे देखकर मुझे यही लगता है कि रवि बिश्नोई फिलहाल काफी आगे चल रहे हैं। हालांकि हमे देखना होगा कि चहल किस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, उनके आंकड़े बताते हैं कि वो अभी तक अपने करियर के सबसे अच्छे सालों में नहीं आये हैं लेकिन कई मायनों में वो अब तक लकी रहे हैं क्योंकि उन्हें चुनौती देने के लिये टीम में फिलहाल कोई नहीं है।'

इस वजह से नहीं मिल पा रहे भारत को नये लेग स्पिनर

इस वजह से नहीं मिल पा रहे भारत को नये लेग स्पिनर

इस 36 वर्षीय क्रिकेटर का मानना है कि पिछले दो सालों में घरेलू क्रिकेट ज्यादा नहीं हो पाने की वजह से भारत को लेग स्पिनर्स नहीं मिल पा रहे हैं, जिसकी वजह से चयनकर्ता सिर्फ आईपीएल में खिलाड़ियों की ओर से किये प्रदर्शन के आधार पर चयन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,'आपको यह समझना होगा कि यह चीज सिर्फ इस वजह से हो रही है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में ज्यादा कुछ नहीं हो रहा है, हम सिर्फ आईपीएल देख रहे हैं, जबकि नये गेंदबाजों के लिहाज से कुछ भी नया नहीं हो रहा है। तेज गेंदबाजों की बात करें तो हमारे पास कई विकल्प हैं लेकिन स्पिनर्स की बात करें तो हमें मुश्किल ही कोई नया चेहरा देखने को मिलता है। मुझे लगता है कि जब तक घरेलू क्रिकेट ठीक से वापसी नहीं करेगा तब तक यह समस्या बनी रहेगी, क्योंकि रिस्ट स्पिनर्स के मामले में आपको बहुत सारे विकेट की जरूरत होती है। यह गेंदबाज ज्यादा बड़ा प्रारूप नहीं खेल पा रहे हैं। वो विजय हजारे ट्रॉफी के 4-5 मैच और सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉपी के 6-7 मैचों को खेलकर आते हैं और आपको उसे में जज करना होता है। यही वजह है कि हमने पिछले दो सालों में चहल को चुनौती देने वाला कोई नया गेंदबाज नहीं देखा है। जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स ब्रेक चाहते हैं तो वहीं घरेलू क्रिकेटर्स मैच चाहते हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+