IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा सबसे महंगा भारतीय बॉलर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कॉमेंटेटर इन दिनों आईपीएल 2022 के लिये होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर विश्लेषण कर रहे हैं और नीलामी के दौरान कौन से खिलाड़ी पर पैसों की बरसात हो सकती है इसकी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। आकाश चोपड़ा ने इसी फेहरिस्त में सोमवार को बहुत बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की नीलामी के दौरान हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर के बजाय यह 29 वर्षीय भारतीय बॉलर सबसे महंगा बिकने वाला गेंदबाज बनेगा। उल्लेखनीय है कि हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में ड्वेन ब्रावो रिकॉर्ड की बराबरी की।
और पढ़ें: आखिर क्यों पाकिस्तानी बॉलर्स से कभी आगे नहीं निकल सकते भारतीय पेसर्स, अख्तर ने किया बड़ा खुलासा
हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में 32 विकेट अपने नाम किये और एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले अनकैप्ड भारतीय बॉलर बनें, जिसकी वजह से उन्हें आखिरकार भारत के लिये डेब्यू करने का मौका मिला। हर्षल पटेल ने बेहद शानदार गेंदबाजी की लेकिन आरसीबी की टीम ने इसके बावजूद उन्हें रिटेन नहीं किया।
और पढ़ें: WI vs ENG: डबल हैट्रिक लेकर जेसन होल्डर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने 3-2 से जीती सीरीज

टॉप 5 में भी शामिल नहीं हैं हर्षल-शार्दुल
वहीं शार्दुल ठाकुर की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए इस तेज गेंदबाज ने टीम की जरूरत के समय विकेट निकालकर देने की आदत बना ली है। इतना ही नहीं उन्होंने बल्ले से रन बनाने की काबिलियत दिखाकर निचले क्रम को मजबूत किया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्होंने दो अर्धशतक जड़कर यह साबित कर दिया कि वो सिर्फ टेस्ट ही नहीं वनडे प्रारूप में भी बड़ी पारियां खेल सकते हैं।
आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सबसे महंगे भारतीय गेंदबाजों की बात करते हुए बताया कि हर्षल पटेल जिस भी फ्रैंचाइजी के साथ जायेंगे उसे ज्यादा महंगे नहीं पड़े, जबकि शार्दुल ठाकुर को तो उन्होंने टॉप 5 सबसे महंगे बॉलर्स में भी शामिल नहीं किया है।

सबसे महंगा बिकेगा यह भारतीय पेस बॉलर
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने मेगा नीलामी पर भविष्यवाणी की और बताया कि दीपक चाहर आईपीएल 2022 के लिये सबसे महंगे भारतीय तेज गेंदबाज बनेंगे। अपने टॉप 5 तेज गेंदबाजों की बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, राहुल चाहर, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर का नाम लिया है।
उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि दीपक चाहर सबसे शानदार गेंदबाज साबित हो सकते हैं क्योकि वो नई गेंद से विकेट लेते हैं। जो कला दीपक चाहर में वो फिलहाल किसी और भारतीय बॉलर में नहीं है। आप भुवनेश्वर कुमार, संदीप वॉरियर और शिवम मावी का नाम ले सकते हैं.. मैं हर्षल पटेल के पिछले सीजन 32 विकेट लेने के बावजूद उनके साथ नहीं जाउंगा। वह पर्पल कैप विनर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसके बाद भी उन्हें ज्यादा कीमत मिलेगी।'

अपनी तरह के इकलौते गेंदबाज हैं दीपक चाहर
आकाश चोपड़ा का मानना है कि दीपक चाहर एक खास तरह के पावरप्ले गेंदबाज हैं जो कि आपको पावरप्ले में जल्दी विकेट दिलाते हैं। इतना ही नहीं चाहर ने बल्ले से भी अपनी काबिलियत को साबित किया है फिर वो श्रीलंका का दौरा रहा हो या फिर साउथ अफ्रीका का। आकाश चोपड़ा ने 12-13 फरवरी को होने वाली नीलामी को लेकर भविष्यवाणी की है कि हर फ्रैंचाइजी इस तेज गेंदबाज के पीछे जाती नजर आयेगी।
उन्होंने कहा,'दीपक को आप पावरप्ले में 3 ओवर गेंदबाजी करने दीजिये, वो आपको जल्दी विकेट दिला सकते हैं। आपके लिये इससे बेहतर क्या हो है। वह अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम की कमर तोड़ सकता है और डेथ ओवर्स में वो ज्यादा महान नहीं है, बस ठीक ठाक है लेकिन वो भी काम कर जाता है। मुझे लगता है कि सीएसके की टीम उन्हें फिर से वापस हासिल करना चाहेगी जबकि अहमदाबाद और लखनऊ की टीम भी कोशिश करेगी। हर फ्रैंचाइजी उन्हें अपने खेमे से जोड़ने की कोशिश करेगी, खासतौर से तब जब उन्होंने उनकी बल्लेबाजी का जलवा भी देख लिया है।'












Click it and Unblock the Notifications