Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धोनी से अपने रिश्ते पर हरभजन सिंह ने दी सफाई, कहा- मेरी उनसे शादी नहीं हुई है

Harbhajan Singh

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये 717 अंतर्राष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद टर्बनेटर के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने कुछ मीडिया हाउसेस से बात करते हुए अपने करियर के कई अनसुने किस्से सुनाये। इस दौरान भारत के लिये दो बार विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने अपने साथी खिलाड़ियों को 2015 विश्वकप में नहीं चुने जाने को लेकर सवाल खड़े किये थे और कहा था कि उन्हें आज भी लगता है कि 2011 विश्वकप में जीत दिलाने वाले मैच विनर खिलाड़ियों को कम से कम एक विश्वकप तक और खेलने का मौका दिया जाना चाहिये था।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा सबसे महंगा भारतीय बॉलर

हरभजन सिंह भारतीय टीम की जर्सी में आखिरी बार 2016 में नजर आये थे, जहां पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसकी वजह से जब उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया तो वो वापसी नहीं कर सके। हरभजन सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी हुआ कि हरभजन सिंह को पूर्व कप्तान एमएस धोनी से समस्या है और उनके बीच कड़वाहट की वजह से ही टर्बनेटर ने ऐसा बयान दिया है।

और पढ़ें: आखिर क्यों पाकिस्तानी बॉलर्स से कभी आगे नहीं निकल सकते भारतीय पेसर्स, अख्तर ने किया बड़ा खुलासा

मैंने धोनी के साथ शादी नहीं की है

मैंने धोनी के साथ शादी नहीं की है

इसी फेहरिस्त में अब हरभजन सिंह ने न्यूज 18 के क्रिकेट नेक्सट के साथ खास बातचीत की और धोनी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इस दौरान जब हरभजन सिंह से सवाल किया गया कि धोनी के साथ उनका रिश्ता कैसा है तो इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने कहा कि उनके और धोनी के बीच काफी अच्छी बातचीत है लेकिन मैंने उसके साथ शादी नहीं की है।

हर कोई अपने हिसाब से मतलब निकाल सकता है

हर कोई अपने हिसाब से मतलब निकाल सकता है

हरभजन सिंह के इस जवाब पर फिर पूछा गया कि हाल ही में आपका एक बयान काफी चर्चा में था जिसका मतलब निकाला जा रहा था कि आप अभी भी पूर्व कप्तान से खफा हैं। इसके जवाब में हरभजन ने कहा कि एक ही बात का मतलब हर कोई अपने हिसाब से निकाल सकता है।

उन्होंने कहा,'देखिये हर कोई एक ही कोट के अलग मायने निकाल सकता है। मैं बस यह कहना चाहता था कि 2012 के बाद बहुत सारी चीजें बेहतर हो सकती थी। वीरेंदर सहवाग, मैं, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, हम सभी आईपीएल में सक्रिय रूप से खेल रहे थे और भारतीय टीम के लिये खेलते हुए संन्यास ले सकते हैं। यह काफी व्यंगात्मक लगता है कि 2011 विश्वकप में टीम को जिताने वाले खिलाड़ी दोबारा एक साथ खेलते हुए नजर नहीं आ सके। क्यों, उनमें से केवल कुछ ही खिलाड़ी 2015 के विश्वकप में साथ खेलते नजर आये, इसके पीछे का क्या कारण है।'

क्या धोनी से आज भी नाराज हैं हरभजन

क्या धोनी से आज भी नाराज हैं हरभजन

हरभजन के इस जवाब पर आगे सवाल किया गया कि क्या इसका मतलब है कि क्या आप धोनी से आज भी नाराज हैं, जिसके जवाब में दिग्गज बॉलर ने कहा कि नहीं बिल्कुल भी नहीं, वो मेरे काफी अच्छे दोस्त रहे हैं।

उन्होंने कहा,'नहीं, बिल्कुल भी नहीं, मुझे धोनी से कोई शिकायत नहीं है। सच तो यह है कि वो इन सालों के दौरान मेरे काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। मुझे शिकायत बीसीसीआई से है, उस वक्त की सरकार से है। मैं बीसीसीआई को सरकार कहकर बुलाता हूं। उस वक्त के चयनकर्ताओं ने अपने रोल के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने टीम को एकजुट नहीं रहने दिया। मुझे इस बात का मतलब नहीं समझ आया कि जब आपके सीनियर खिलाड़ी अपना काम कर रहे हैं और नतीजे दे रहे हैं तो आप नये खिलाड़ियों को क्यों ला रहे हैं। मैंने इसको लेकर एक बार चयनकर्ताओं से बात भी की तो उनका जवाब था कि यह उनके हाथ में नहीं है तो मैंने यही कहा कि फिर वो चयनकर्ता किस लिये बने बैठे हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+