IPL Auction 2025: काव्या मारन ने कहा- तू है मेरा शामी, आईपीएल में मोहम्मद शमी हुए मालामाल
IPL Auction 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन आज (24 नवंबर) से सऊदी अरबी के जेद्दा शहर में शुरू हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस ने रिलीज कर दिया था, लेकिन इस बार ऑक्शन में शमी ने धमाल मचा दिया है।
एसआरएच ने मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा
शमी के लिए बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। ऑक्शन में केकेआर ने बोली शुरू की। सीएसके ने 2.20 करोड़ रुपये में बोली लगाई। दोनों के बीच लगातार बोली लगती रही।
सीएसके ने 8 करोड़ रुपये में बोली वापस ले ली। एलएसजी ने 8.50 करोड़ रुपये में बोली लगाई, लेकिन 9.50 करोड़ रुपये में बोली वापस ले ली। एसआरएच ने 10 करोड़ रुपये में बोली लगाई। गुजरात टाइटन्स ने अपना आरटीएम इस्तेमाल नहीं किया और आखिर में एसआरएच ने मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा।

शमी ने बंगाल के लिए एमपी के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर अपनी फिटनेस की घोषणा की, जहां उन्होंने 7 विकेट लिए। इसके अलावा, उन्होंने बल्ले से भी अपनी ताकत दिखाई और दूसरी पारी में 37 रन बनाए। तब से, परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है।
ये भी पढ़िए- IPL 2025 Mega Auction Live: आईपीएल में कितने में बिका कौन-सा खिलाड़ी? यहां देखें पूरी लिस्ट
मोहम्मद शमी का आईपीएल करियर
34 वर्षीय मोहम्मद शमी ने 110 आईपीएल मैचों में 127 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 11 रन देकर 4 विकेट रहा है। आईपीएल 2023 उनके आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन सीजन रहा है। उस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 28 विकेट लिए थे और पर्पल कैप पर कब्जा किया था।












Click it and Unblock the Notifications