Explained: किस भारतीय खिलाड़ी को लगी गाबा टेस्ट से पहले चोट? क्या खेलने लायक है स्थिति
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है। पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करते हुए मामला बराबरी पर ला दिया। हालांकि पांच मैचों की सीरीज में अभी लम्बा समय लगने वाला है।
इस बीच टीम इंडिया के लिए खबर अच्छी नहीं आई है। भारतीय टीम के एक अहम खिलाड़ी को चोट लगने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगले टेस्ट से पहले यह अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को देखते हुए टीम इंडिया के लिए आने वाले सभी मैच अहम हैं।

ब्रिस्बेन के गाबा में 14 दिस्मबर को तीसरा टेस्ट शुरू होगा। इस बीच ऋषभ पंत को सिर में चोट लगने की खबर सामने आई है। ऋषभ पंत को अभ्यास सेशन के दौरान चोट लग गई। वह थ्रोडाउन अभ्यास कर रहे थे। इसके बाद वह अभ्यास छोड़कर चले गए।
थ्रोडाउन विशेषज्ञ रघु के सामने पंत अभ्यास कर रहे थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि पंत को सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हेलमेट होने के कारण बचाव हो गया। सब कुछ ठीक होने के बाद पंत फिर से खेलने के लिए नेट सेशन में आ गए और अभ्यास किया। वह तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए फिट हैं। मेडिकल टीम ने उसी समय ऋषभ पंत की जांच की थी।
एडिलेड टेस्ट मैच पिंक गेंद के साथ खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने इसमें बड़ी जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर से दोनों टीमों को रेड बॉल क्रिकेट में खेलते हुए देखा जा सकेगा। ऋषभ पंत पिछले दो टेस्ट मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन तेज बैटिंग कर प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं। पिछले मैच में रोहित शर्मा ने ओपन नहीं किया था, इस बार भी शायद वह नीचे ही खेलेंगे। केएल राहुल एक बार फिर से ओपन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications