IND vs IRE: जानिए कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, किस चैनल पर होगा LIVE टेलीकास्ट

भारत और आयरलैंड के बीच रविवार, 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।

नई दिल्ली: भारत और आयरलैंड के बीच रविवार, 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन (Dublin) के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा के इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण हार्दिक को टीम का कप्तान और भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

Recommended Video

    IND Vs IRE T20I : जीत के रिकॉर्ड को बनाए रखने पर होगी Team India की नजर | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    dublin pitch

    कैसी है डबलिन की पिच

    डबलिन क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक केवल 18 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 8 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है। इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 127 रन माना जाता है और तेज गेंदबाजों को यहां अधिक मदद मिलती है। यहां पर अधिकांश लो स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। भारत और आयरलैंड में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बॉलिंग करना पसंद करेगी।

    वैसे भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को डबलिन में बारिश के 86% चांस है। वहीं, मैच के समय पर शाम को बारिश की संभावना 26 प्रतिशत है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा और इस दिन भी बारिश के आसार 89 प्रतिशत है।

    कहां होगा LIVE प्रसारण, कितने बजे शुरू होगा मैच

    कहां खेले जाएंगे मैच: दोनों ही मुकाबले 26 और 28 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू पर खेले जाएंगे।

    कितने बजे शुरू होगा मैच: दोनों टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार देर शाम 9 बजे शुरू होंगे।

    यहां होगा प्रसारण: भारत और आयरलैंड की सीरीज Sony नेटवर्क पर प्रसारित होगी। दोनों मैच Sony Six और Sony Six HD पर देखने को मिलेंगे। वहीं, मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Sony Liv पर होगी।

    दोनों टीमें

    भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

    आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, पॉल स्टर्लिंग, कर्टिस कैंपर, स्टीफन डोहेनी, लोर्कन टकर, मार्क अडायर, कॉनर ओल्फर्ट, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैककार्थी, क्रेग यंग।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+