हार्दिक पांड्या इस वक्त कहाँ हैं? जानिए क्या कर रहे हैं टीम इंडिया के धांसू ऑल राउंडर
Hardik Pandya: श्रीलंका में टी20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या गायब हैं। वह एकदिवसीय सीरीज में भी नहीं खेले थे। वनडे सीरीज में वहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेले थे लेकिन पांड्या रेस्ट कर रहे थे।
इस समय भारत का डोमेस्टिक सीजन चल रहा है। हार्दिक पांड्या रेड बॉल क्रिकेट में नहीं खेलते हैं। इस वजह से वह घरेलू क्रिकेट में भी नहीं दिख रहे हैं। अगर सफेद गेंद क्रिकेट में घरेलू क्रिकेट शुरू होता है, तो हार्दिक पांड्या खेलते हुए नज़र आ सकते हैं।

पांड्या ने श्रीलंका दौरे पर एकदिवसीय सीरीज से आराम देने का अनुरोध किया था। उनकी बात बीसीसीआई ने स्वीकार कर ली थी। इस बीच उनकी पत्नी अपने देश सर्बिया गई थीं और बेटे अगस्त्य को भी लेकर गई थीं। हार्दिक पांड्या अब भी ब्रेक पर ही हैं।
हार्दिक पांड्या पब्लिकली नजर नहीं आए हैं लेकिन वह अपनी ट्रेनिंग कर रहे हैं और घर पर ही हैं। ब्रेक के समय को वह आगामी सफेद गेंद सीरीज के लिए खुद को तैयार करने में लगा रहे हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने कुछ फोटो भी पोस्ट किये थे, इनमें वह खुश दिख रहे थे।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेना है। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या खेलने वाले हैं। वह अपने ब्रेक का पूरा मज़ा उठा रहे हैं। वर्ल्ड कप फाइनल में हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में डेविड मिलर को आउट कर फैन्स का दिल जीत लिया था।
उनकी एक्स वाइफ नताशा स्तानकोविक अपने देश सर्बिया जाकर वापस आ गई हैं। हार्दिक की भाभी के साथ उनके बेटे अगस्त्य को देखा गया था। कयास लगाये गए थे कि भारत आने के बाद नताशा ने अगस्त्य को हार्दिक पांड्या के घर पर ही छोड़ दिया है। नताशा मुंबई में रह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications