रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए अब कब खलेंगे अगला मैच? इस टीम से होगा मुकाबला
Rohit Sharma and Virat Kohli Next Match: टीम इंडिया के दिग्गज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया। मई का महीना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए निराशाजनक रहा है। ये दोनों दिग्गज अब सफ़ेद जर्सी में नज़र नहीं आएंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने से भारतीय टीम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
रोहित-कोहली ने टेस्ट से लिया संन्यास (Rohit Sharma and Virat Kohli Next Match)
सबसे पहले भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा 7 मई 2025 को रिटायर हुए। इसके चार दिन बाद ही 12 मई 2025 को विराट कोहली ने भी अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया। रोहित ने साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और लगभग 11 साल तक इस फॉर्मेट में अपना दमखम दिखाने का काम किया। दूसरी तरफ साल 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने 14 सालों तक टेस्ट फॉर्मेट पर राज किया।

भारत के लिए कब खेलेंगे रोहित-विराट
दोनों दिग्गजों ने अब आगे वनडे क्रिकेट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का मन बना लिया है। ऐसे में सवाल ये है कि ये दिग्गज जोड़ी अगली बार भारत की नीली जर्सी कब पहनेगी? भारतीय टीम के शेड्यूल को देखते हुए इस साल अगस्त में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करने वाली है। जहां भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज
बांग्लादेश दौरे के बाद मेन इन ब्लू को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों देश अक्टूबर 2025 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे, जिसमें 19 अक्टूबर को पर्थ में वनडे सीरीज शुरू होगी। टेस्ट से पहले दोनों दिग्गजों ने वेस्टइंडीज में 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के तुरंत बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। यानी कि अब विराट कोहली और रोहित शर्मा सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications