कब मिलेगा BCCI को नया अध्यक्ष? डेट आ गई सामने, कितने सालों के लिए होगा कार्यकाल
BCCI: रोजर बिन्नी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया अध्यक्ष मिलना है। बिन्नी के हटने पर राजीव शुक्ला को एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया था। उम्र की सीमा पूरी होने की वजह से रोजर बिन्नी को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। नए अध्यक्ष की डेट सामने आ गई है।
बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक 28 सितंबर को यहां आयोजित की जाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव होंगे। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष और आईपीएल चेयरमैन जैसे पद प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। इससे पता चल जाएगा कि बोर्ड में नया अध्यक्ष कौन होने वाला है।

बोर्ड में सभी अहम पदों पर चुनाव होना प्रस्तावित है लेकिन वास्तव में एक पद के लिए इलेक्शन होगा। बाकी लोग अपने पदों पर बने रह सकते हैं। सेक्रेटरी का अहम पद इस समय देवजीत सैकिया के पास है और वह अपने पद पर बने रहेंगे।
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के छह वर्षों की कुल सेवा अवधि पूरी होने के बाद अब उन्हें अनिवार्य कूल-ऑफ पीरियड में जाने की संभावना है। धूमल अब किसी अन्य पोजीशन पर फ़िलहाल तो नहीं आ सकते। सैकिया को इसी साल जनवरी में सेक्रेटरी बनाया गया है, इस वजह से उनकी पोस्ट के लिए कोई चुनाव नहीं होगा। जय शाह की जगह उनको पोस्ट मिली थी।
रोहन गौंस देसाई इस वर्ष मार्च में संयुक्त सचिव चुने गए थे, उनके अलावा प्रभतेज भाटिया को जनवरी में देवजीत सैकिया के साथ ही कोषाध्यक्ष बनाया गया था। इन दोनों के पदों के लिए भी चुनाव नहीं होगा। मुख्य मुद्दा अध्यक्ष पद का इलेक्शन है।
राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष होने के नाते एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया था लेकिन वह अध्यक्ष नहीं बन सकते हैं। वह अध्यक्ष के लिए निर्धारित 70 वर्ष की उम्र वह इसी साल पार कर गए हैं। रोजर बिन्नी को भी हाल हे में 70 साल की उम्र पूरी होने पर पद छोड़ना पड़ा था। 28 सितंबर को नया बोर्ड अध्यक्ष सामने आएगा और उसी दिन एशिया कप का फाइनल है।












Click it and Unblock the Notifications