ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्सर विवादित तरीके से आउट दिए गए हैं विराट कोहली, यह तीन घटनाएं करती हैं साबित

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया की टीम खासी पसंद आती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला तो बोलता ही है साथ ही विराट का अग्रेशन भी सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही नजर आता है। यहां तक कि विराट कोहली जब-जब किसी कंट्रोवर्शियल तरीके से आउट हुए हैं वो मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हुआ है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ मैचों के बारे में बता रहे हैं, जहां विराट कोहली के खिलाफ अंपायर ने कुछ कंट्रोवर्शियल फैसले दिए हैं।
बेंगलुरु टेस्ट, 2017
2017 में ऑस्ट्रेलिया की टीम जब भारत दौरे पर आई थी तो चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा था। इस मैच में विराट कोहली दूसरी पारी में 15 रन पर आउट हो गए थे। जोश हेजलवुड ने विराट को LBW आउट किया था। विराट को आउट देने का यह फैसला विवादों में रहा था, क्योंकि कोहली जिस गेंद पर आउट हुए थे वो नीचे की ओर रुकी हुई गेंद थी। फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था, लेकिन टीवी रिप्ले में यह साफ ही नहीं हो पाया था कि गेंद पहले बैट से लगी थी या पैड से, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था। स्निको मीटर में भी देखा गया था कि गेंद पैड और बल्ले पर लगभग एकसाथ लगी थी।
पर्थ टेस्ट, 2018
विराट कोहली ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर की 25वीं सेंचुरी जड़ी थी। बतौर कप्तान विराट कोहली इस मैच में बहुत अच्छा खेले थे। जब वो बल्लेबाजी करने आए थे तो भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन था। कोहली ने पारी को संभाला था और अपनी टीम को मैच में वापस लाने का काम किया था, लेकिन कोहली इस मैच में भी अंपायर के गलत फैसला का शिकार हो गए थे। दरअसल, पैट कमिंस की एक गेंद पर विराट कोहली ने कवर ड्राइव खेलने का प्रयास किया था, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों में गई थी। अंपायर ने आउट दे दिया था, लेकिन टीवी रिप्ले में देखा गया था कि पीटर ने गेंद को सही से कैरी नहीं किया था। गेंद उनके हाथों में जाने से पहले मैदान को छू गई थी। इस फैसले ने न सिर्फ मैच पर प्रभाव डाला था, बल्कि सीरीज पर भी इसका असर पड़ा था।
दिल्ली टेस्ट, 2023
यह वाक्या तो हाल ही का है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली एक विवादास्पद फैसले का शिकार हुए। विराट कोहली टॉप ऑर्डर में खेलते हुए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। जडेजा के साथ उनकी अच्छी पार्टनरशिप चल रही थी, लेकिन तभी मैट कुह्नमैन की गेंद पर विराट कोहली को LBW आउट करार दे दिया गया। फील्ड अंपायर ने कोहली को आउट दे दिया था। कोहली ने तुरंत रिव्यू लिया और टीवी रिप्ले में पता चला कि यह एक बहुत करीबी कॉल था। फील्ड अंपायर नितिन मेनन को लगा था कि गेंद विराट के पैड से जाकर लगी है, लेकिन टीवी रिप्ले में देखा गया था कि गेंद बैट और पैड पर एकसाथ लगी थी। यह तय कर पाना मुश्किल था कि गेंद पहले कहां लगी है। ऐसे में अगर नितिन मेनन पहले नॉटआउट देते तो विराट कोहली नॉटआउट ही होते।












Click it and Unblock the Notifications