लाहौर में जाकर धोनी ने किया था गजब का कारनामा, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने दे डाली थी ये नसीहत

पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप के मुकाबले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती है तो दोनों देशों के लोगों का उत्साह काफी अधिक होता है।

नई दिल्ली, 28 अगस्त। पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप के मुकाबले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती है तो दोनों देशों के लोगों का उत्साह काफी अधिक होता है। सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान मैच के कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है।

लाहौर में जाकर धोनी ने किया था ये कारनामा

लाहौर में जाकर धोनी ने किया था ये कारनामा

दरअसल, साल 2006 के दौरान लाहौर में खेले गए एक वनडे मुक़ाबले के दौरान धोनी ने मात्र 46 गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। धोनी की इस पारी को देख पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ भी माही की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सकें। धोनी उस दौरान अपने बड़े बालों के कारण युवाओं में काफी लोकप्रिय थे और उनके जैसा हेयरकट कराने की इच्छा अधिक क्रिकेट फैंस के मन में थी।

परवेज मुशरर्फ ने दी थी ये सलाह

परवेज मुशरर्फ ने दी थी ये सलाह

धोनी के लंबे बालों पर टिप्पणी करते हुए परवेज मुशरर्फ ने कहा था धोनी आपको कभी भी बाल नहीं कटाने चाहिए, क्योंकि मैदान में कई प्लेकार्ड लगे हुए हैं, जिसमें आपको हेयर कट की सलाह दी गई है लेकिन धोनी अगर मेरी मानें तो आपको बाल नहीं कटवाने चाहिए। बड़े बालों में आप बहुत अच्छे लगते हैं। बता दें कि उस दौरान परवेज मुशरर्फ की यह बात केवल भारत और पाक की हेडलाइन नहीं थी बल्कि ये इंटरनेशनल मीडिया की भी सुर्खियां बनी थी।

दोनों देशों के बीच खेली गई थी वनडे सीरीज

दोनों देशों के बीच खेली गई थी वनडे सीरीज

बता दें कि साल 2006 में भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी। फरवरी में दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेली गई। इसी वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। जहां अपनी बल्लेबाजी से धोनी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। धोनी की इस पारी के बाद पाकिस्तानी मीडिया और क्रिकेट फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी।

मैच प्रेजेंटेशन में धोनी से मिले थे मुशरर्फ

मैच प्रेजेंटेशन में धोनी से मिले थे मुशरर्फ

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 288 रन बनाए। जिसके जवाब में धोनी ने 46 बॉल में 13 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान परवेज मुशर्रफ ने धोनी की जमकर तारीफ की और उन्हें बाल कभी नहीं कटाने की सलाह दी। धोनी की हेयरस्टाइल देख उस दौरान कई युवाओं ने अपना हेयरस्टाइल उनके जैसा ही बना लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+