जब पंत की मां के सामने धोनी ने जोड़े अपने दोनों हाथ, ऋषभ की आंखों से बहने लगे आंसू
MS Dhoni picture goes viral: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। साल 2022 में एक कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। साल 2023 के आईपीएल को ऋषभ पंत ने मिस कर दिया था। लेकिन अब वह एक बार फिर वापसी कर सकते हैं।
फिर से मैदान पर होगी वापसी
साल 2024 में ऋषभ पंत एक बार फिर से आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीद जताई है। ऋषभ पंत आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर टी-20 वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह बनाना चाहेंगे। ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।

धोनी की तस्वीर हो रही वायरल
इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल कुछ समय पहले ऋषभ पंत की बहन की सगाई के एक कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी ऋषभ पंत की मां के आगे दोनों हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे थे। जिसे देखकर ऋषभ पंत भी इमोशनल हो गए।
ऋषभ पंत हुए इमोशनल
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी ऋषभ पंत की मां के आगे दोनों हाथ को जोड़कर खड़े हैं। धोनी उन्हें उनकी बेटी की सगाई की बधाई दे रहे हैं। वहीं पास खड़े ऋषभ पंत की आंखें भी नम नजर आई। ऋषभ पंत धोनी को अपना आइडल मानते हैं और वह धोनी के साथ अक्सर टाइम बिताते नजर आते हैं।
पंत से होगी उम्मीदें
पिछले साल ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली बेदम नजर आई थी। ऐसे में साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications