क्रिकेट नहीं था मिताली राज का पहला प्यार, इस वजह से नहीं की अभी तक शादी

नई दिल्ली : भारत की स्टार महिला क्रिकेटर मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली ने 39 साल की उम्र में संन्यास लिया। उन्होंने 23 साल तक क्रिकेट खेला, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। यह किसी को भी हैरान कर देने वाला उनका फैसला है। हालांकि, जब उनसे इसके संबंध में सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया कि क्यों शादी नहीं की। साथ ही उन्होंने अपने पहले प्यार का खुलासा भी किया था।

यह भी पढ़ें- मिताली राज का वो सपना, जो रह गया अधूरा, 23 साल में नहीं हो पाया पूरा

Recommended Video

    एक युग का अंत:Mithali Raj ने 23 साल के करियर के बाद Cricket को कहा अलविदा | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    सिंगल रहकर बहुत खुश हैं

    सिंगल रहकर बहुत खुश हैं

    पिछले साल नवंबर में मिताली ने 'मिड डे' को एक इंटरव्यू दिया था। इस दाैरान उनसे जब पूछा गया कि अभी तक क्यों शादी नहीं की तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ''बहुत समय पहले, जब मैं बहुत छोटी थी तब शादी करने के लिए मेरे दिमाग में ख्याल आया था। लेकिन अब जब मैं शादीशुदा लोगों को देखती हूं तब यह ख्याल मेरे दिमाग में नहीं आता है। मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं।''

    क्रिकेट नहीं था पहला प्यार

    क्रिकेट नहीं था पहला प्यार

    मिताला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकाॅर्ड स्थापित किए हैं। वह 6 विश्व कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। हालांकि, मिताली ने यह भी बताया था कि उनका पहला प्यार क्रिकेट नहीं बल्कि कुछ और था। मिताली बेहतरीन डांस करती थीं। साथ ही मिताली भारतनाट्यम की ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं, लेकिन उनके पिता बेटी को क्रिकेटर के रूप में देखना चाहते थे। मिताली अपने भाई के साथ क्रिकेट खेलना जाती थी, फिर बस यहीं से उनके घरवालों ने तय किया कि बेटी बहुत आगे जा सकती है।

    1999 में किया था डेब्यू

    1999 में किया था डेब्यू

    बता दें कि मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1999 में डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में ही मिताली ने 114 रनों की पारी खेल सुर्खियां बटोर ली थीं। उन्हें लेडी सचिन तेंदुलकर तक कहा जाता है, क्योंकि वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 232 वनडे मैच में 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+