Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में मौसम का कहर, भारी बारिश का अलर्ट जारी,क्या है IMD की गाइडलाइंस?

Aaj Ka Mausam: केरलम में जहां जमकर मानसून बरस रहा है वहीं दूसरी ओर उसके पास के राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां चालू होने से जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 9 जून 2026 के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल से महाराष्ट्र पहुंच चुका है। दिल्ली में मानसून 25 जून के बाद आने की उम्मीद है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट है। अगले 5 दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर बढ़ेगा।

Aaj Ka Mausam 9 June 2026

जिन राज्यों में आज के लिए रेन अलर्ट जारी हुआ है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु आंध्रा और गोवा शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 9 जून से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 जून के बीच दिल्ली में बारिश और तेज आंधी चल सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत कई शहरों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है । राजधानी पटना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी

पश्चिम बंगाल में भी मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से असम में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

पहाड़ों पर रहेगा मौसम खराब

उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नैनीताल, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और धर्मशाला में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना है। कई इलाकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Aaj Ka Mausam

IMD Guidelines: आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने के दौरान क्या करें और क्या न करें?

  • मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और अपडेट पर लगातार नजर रखें।
  • तेज आंधी या बारिश के दौरान घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • मोबाइल फोन चार्ज रखें और आवश्यक आपातकालीन नंबर अपने पास रखें।
  • ढीली वस्तुओं, टिन शेड और होर्डिंग्स से दूर रहें।
  • वाहन चलाते समय गति कम रखें और सुरक्षित स्थान पर रुकने की कोशिश करें।
  • किसानों को फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है।
  • बिजली चमकने पर तुरंत किसी मजबूत इमारत या वाहन में शरण लें।
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों के नीचे खड़े न हों।
  • बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
  • बिजली कड़कने के समय मोबाइल चार्जिंग, टीवी, कंप्यूटर जैसे विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें।
  • खुले खेत, छत या ऊंचे स्थानों पर न रुकें।
  • नदियों, झीलों और तालाबों के आसपास जाने से बचें।
  • मछुआरे खराब मौसम के दौरान नदी या समुद्र में न जाएं।
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 3 दिन तक बरसेगा झमाझम पानी
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 3 दिन तक बरसेगा झमाझम पानी
यह पढ़ें:Maharashtra Weather: 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मुंबई समेत इन जिलों में होगी तेज बारिश, Yellow Alert
यह पढ़ें:Maharashtra Weather: 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मुंबई समेत इन जिलों में होगी तेज बारिश, Yellow Alert
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+