Breaking LIVE: यूसुफ़ पठान को अमित शाह ने फोन किया- कल्याण बनर्जी

Breaking LIVE: बिहार के खान सर उर्फ फैसल खान को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, पटना जिला कोर्ट ने फायरिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जबकि दूसरी ओर UNSC की बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरिश पार्वथानेनी ने पाकिस्तान को नफरत का कारखाना बताया है, अगर मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 13 राज्यों में रेन अलर्ट घोषित किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE 09 June 2026

LIVE Feed
Jun 09, 2026, 2:05 PM IST

TMC का अब कोई भविष्य नहीं बचा है-राजू बिस्टा

"TMC का अब कोई भविष्य नहीं बचा है:" पार्टी में गहरी फूट के बीच TMC सांसदों के NDA में शामिल होने पर BJP सांसद राजू बिस्टा का बयान।
Jun 09, 2026, 1:00 PM IST

Breaking LIVE: रोशन आनंद की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की

कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु के निदेशक रोशन आनंद को बड़ा झटका लगा है, उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
Jun 09, 2026, 12:54 PM IST

Breaking LIVE: यूसुफ़ पठान को अमित शाह ने फोन किया- कल्याण बनर्जी

TMC सांसद कल्याण बनर्जी का कहना है, "यूसुफ़ पठान ने कहा कि अमित शाह ने उन्हें फ़ोन किया था और वह उनसे मिलने दिल्ली आए थे।"
Jun 09, 2026, 12:53 PM IST

Breaking LIVE: पश्चिम बंगाल में तानाशाही चल रही-कल्याण बनर्जी

पार्टी में बगावत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी कहते हैं, "वे (बागी सांसद) भूपेंद्र यादव के घर गए, सुवेंदु अधिकारी भी वहां गए, इसका मतलब है कि वे BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी की जगह नरेंद्र मोदी को अपना नेता बना लिया है। मैं हर सांसद को चुनौती देता हूं कि वे अपने चुनाव क्षेत्रों में TMC कार्यकर्ताओं का सामना करें और लोगों की बात सुनें। लोकतंत्र खत्म हो गया है, अब पश्चिम बंगाल में तानाशाही चल रही है।
Jun 09, 2026, 12:52 PM IST

Breaking LIVE: हार की वजह की जांच होनी चाहिए-पार्थ चटर्जी

TMC के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है, "हार की वजह की जांच होनी चाहिए। अगर पार्टी में सुधार नहीं किया गया तो कुछ भी बेहतर नहीं होगा।"
Jun 09, 2026, 11:30 AM IST

Breaking LIVE: संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ED की रेड

संजीव अरोड़ा केस में ED का एक्शन, दिल्ली-नोएडा समेत कई ठिकानों पर रेड।
Jun 09, 2026, 11:29 AM IST

गरीबों से काम और रोटी छीन रही है मोदी सरकार-खड़गे

मोदी सरकार के 12 साल पर खड़गे का तंज, बोले- गरीबों से काम और रोटी छीनी जा रही
Jun 09, 2026, 10:04 AM IST

Breaking LIVE: साहिबाबाद की टायर फैक्ट्री में लगी आग

साहिबाबाद में टायर बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री में आग लग गई। CFO राहुल पाल ने कहा, "आज सुबह करीब 7:30 बजे साहिबाबाद फ़ायर स्टेशन को एक फ़ैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, तुरंत फ़ायर टेंडर को मौके पर भेजा गया, किसी की जान नहीं गई है। आग बुझा दी गई है।
Jun 09, 2026, 9:18 AM IST

Breaking LIVE: डोनाल्ड ट्रंप NBA फ़ाइनल मैच में शामिल होंगे

डोनाल्ड ट्रंप NBA फ़ाइनल मैच में शामिल होने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
Jun 09, 2026, 9:18 AM IST

Breaking LIVE: खान सर काी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

बिहार के खान सर उर्फ फैसल खान को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. पटना जिला कोर्ट ने फायरिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+