Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिताली राज का वो सपना, जो रह गया अधूरा, 23 साल में नहीं हो पाया पूरा

नई दिल्ली। भारतीय की महान महिला क्रिकेटर मिताली राज ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली ने 23 साल तक एक खिलाड़ी के रूप में भूमिका निभाई। उन्होंने 1999 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और 2022 तक कई ऐसे रिकाॅर्ड स्थापित किए जो किसी भी अन्य महिला खिलाड़ी के लिए हासिल करना आसान नहीं रहने वाला। मिताली ने बल्ले के साथ-साथ बताैर कप्तान भी टीम को कई जीत दिलाईं। हालांकि उनका एक सपना अधूरा रह गया, जिसका उन्होंने मलाल रहेगा।

Recommended Video

    Mithali Raj के Retirement के बाद कई दिग्गजों ने दी दूसरी पारी की बधाई | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    यह भी पढ़ें- इरफान पठान ने इसे बताया मूल्यवान खिलाड़ी, कहा- वो कभी भी छक्के मार सकता है

    उनका ये सपना रह गया अधूरा

    उनका ये सपना रह गया अधूरा

    दरअसल, मिताली बताैर कप्तान व बल्लेबाज के रूप में भी टीम को आईसीसी विश्व कप का खिताब नहीं दिला सकीं। मिताली ने 6 विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सबसे ज्यादा विश्व कप टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने साल 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेला था। इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में उन्होंने विश्व कप खेला, लेकिन टीम के लिए विश्व कप नहीं जीत सकीं।

    दो बार मिला था माैका

    दो बार मिला था माैका

    हालांकि, दो बार भाररतीय टीम को विश्व कप में मिताली की कप्तानी में खिताब जीतने का माैका मिला था, लेकिन फाइनल में हार मिल गई थी। मिताली राज एंड कंपनी साल 2017 में फाइनल तक पहुंची। लेकिन फाइनल मैच में इंग्‍लैंड ने भारत को 9 रन से हरा दिया था। इसी तर्ज पर भारतीय महिला टीम का सफर साल 2005 के विश्‍व कप में भी उपविजेता के तौर पर ही खत्‍म हुआ था, जहां आस्ट्रेलिया ने 98 रनों से हरा दिया था।

    वनडे विश्व कप में 24 मैचों में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी

    वनडे विश्व कप में 24 मैचों में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी

    बता दें कि 1999 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने के बाद मिताली को राष्ट्रीय टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य बनने में देर नहीं लगी। उसने एक के बाद एक सनसनीखेज पारियां खेली और कई जीत के लिए अपना योगदान रखा। मिताली ने बताैर कप्तान भी अच्छा काम किया। वह वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा 24 मैचों में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसी साल विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (23 मैच) को पीछे छोड़ा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+