Arjun Tendulkar ने 3 ओवर में चटकाए 3 विकेट, फिर महज 25 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक, टीम को दिलाई जीत

Arjun Tendulkar, T20 Mumbai League: मुंबई टी20 लीग 2026 (T20 Mumbai League) में सोमवार की रात सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के नाम रही। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एआरसीएस एंडेरी (ARCS Andheri) की तरफ से खेलते हुए अर्जुन ने गेंद और बल्ले दोनों से ऐसा प्रदर्शन किया कि विरोधी टीम बांद्रा ब्लास्टर्स धराशायी हो गई।

एंडेरी ने 9 विकेट से जीता मैच (Arjun Tendulkar, T20 Mumbai League)

एंडेरी ने यह मुकाबला 9 विकेट के बड़े अंतर से अपने नाम किया। अर्जुन को उनके इस चमत्कारी ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्जुन तेंदुलकर का यह प्रदर्शन उनके टी20 करियर के सबसे दमदार प्रदर्शनों में से एक है, जिसने एंडेरी के नेट रन रेट (NRR) को मजबूत कर दिया है। आने वाले मुकाबलों में भी अर्जुन इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

Arjun Tendulkar 1

पहले ही ओवर में झटके दो विकेट

मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने उनके इस फैसले को शुरुआत में ही गलत साबित कर दिया। मैच के पहले ही ओवर में अर्जुन ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से कहर बरपाते हुए महज 5 गेंदों के भीतर बांद्रा के दोनों ओपनर्स (प्रतीक कुमार यादव और पराग खानापुरकर) को पवेलियन भेज दिया।

अर्जुन ने गेंद से बरपाया कहर

अर्जुन ने अपने 3 ओवर के स्पैल में एक मेडन सहित केवल 11 रन दिए और 3 अहम विकेट चटकाए। उनके इस घातक स्पैल के कारण पावरप्ले खत्म होने तक बांद्रा की आधी टीम महज 37 रनों पर सिमट चुकी थी। हालांकि, निचले क्रम में ओम केशकामत (49) और सागर छाबड़िया (44) की पारियों की बदौलत बांद्रा ब्लास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 144/9 का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

मुशीर खान के साथ शतकीय साझेदारी

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआरसीएस एंडेरी को पहला झटका तीसरे ओवर में दिव्यांश सक्सेना (26) के रूप में लगा। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे अर्जुन तेंदुलकर ने मुशीर खान के साथ मिलकर बांद्रा के गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत एंडेरी ने महज 13.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

IND vs AFG: डेब्यू में जीता दिल और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने मानव सुथार, इनाम लेकर दिया बेहद भावुक बयान
IND vs AFG: डेब्यू में जीता दिल और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने मानव सुथार, इनाम लेकर दिया बेहद भावुक बयान

अर्जुन ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए महज 34 गेंदों में नाबाद 66 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। दूसरे छोर पर मुशीर खान ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 7 चौकों व 1 छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए।

IND vs AFG: भारत की बड़ी जीत के 4 हीरो, अफगानिस्तान को 3 दिन में चटा दी धूल
IND vs AFG: भारत की बड़ी जीत के 4 हीरो, अफगानिस्तान को 3 दिन में चटा दी धूल

इस धमाकेदार जीत के साथ ही एआरसीएस एंडेरी ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और अब वह 4 मैचों में 6 अंकों के साथ आठ टीमों की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है, जहां 5 मैचों में चौथी हार के साथ वे सबसे निचले यानी आठवें पायदान पर हैं।

IND vs SL Live Streaming: श्रीलंका के सामने चौके-छक्के बरसाएंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला
IND vs SL Live Streaming: श्रीलंका के सामने चौके-छक्के बरसाएंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+