'गंदा काम करो, साथ सो जाओ, 7 लाख मिलेंगे', जोधा-अकबर की 35 साल की एक्ट्रेस को मिला भद्दा ऑफर, बयां किया दर्द

Lavina Tandon: टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस लवीना टंडन ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर कास्टिंग काउच की बहस को हवा दे दी है। टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' में रुकैया बेगम के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस लवीना ने बताया कि अपने लंबे करियर के दौरान उन्हें भी ऐसे अनुभवों का सामना करना पड़ा, जहां काम के बदले समझौते का प्रस्ताव दिया गया था।

कास्टिंग काउच पर लवीना टंडन का बड़ा बयान
हालांकि लवीना टंडन का कहना है कि उन्होंने हर बार स्पष्ट शब्दों में इन ऑफर्स को ठुकरा दिया और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। एक बातचीत के दौरान लवीना टंडन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बाहर से जितनी आकर्षक और चमकदार दिखाई देती है, उसके पीछे कई ऐसी सच्चाइयां भी हैं जिनके बारे में लोग अक्सर चर्चा करते हैं। उन्होंने माना कि कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों को लेकर इंडस्ट्री की छवि लंबे समय से सवालों के घेरे में रही है।

Lavina Tandon

लवीना टंडन को कॉम्प्रोमाइज के लिए ऑफर हुए 7 लाख रुपए

-एक्ट्रेस लवीना टंडन ने कहा- मेरे साथ करियर में सिर्फ दो ऐसे मौके आए जब मुझे सीधे तौर पर ये पूछा गया कि क्या मैं काम पाने के लिए किसी तरह का समझौता करने को तैयार हूं। लवीना ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि एक बार उन्हें एक फिल्म के सिलसिले में फोन आया था। बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने फिल्म की फीस बताने के बाद ये भी कहा कि यदि वह कॉम्प्रोमाइज (गंदा काम) करने के लिए तैयार हैं तो उन्हें ज्यादा पैसे मिलेंगे। लवीना ने कहा- मुझे कॉम्प्रोमाइज करने और साथ में सोने के लिए 7 लाख ऑफर हुए थे।

'उसने मेरी बॉडी के उस अंग पर हाथ रखा और फिर', 40 साल की एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर ने दिया ऐसा दर्द
'उसने मेरी बॉडी के उस अंग पर हाथ रखा और फिर', 40 साल की एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर ने दिया ऐसा दर्द

-लवीना टंडन ने कहा- साउथ इंडस्ट्री के किसी कास्टिंग वाले ने फोन किया था किसी फिल्म के लिए। उसने मुझे बहुत ही साफ ढंग से बोल दिया था कि इस तरह का एक शूट है करीब 15-20 दिन का या 10 से 15 दिन का। सीन में क्या रहेगा। बजट है करीब 5 लाख और अगर आप कॉम्प्रोमाइज करेंगी तो 7 लाख रुपए देंगे।

-लवीना ने आगे कहा- मैंने उस शख्स को बहुत ही बेबाक तरीके से जवाब दिया था कि बहुत शुक्रिया आपने मुझे अप्रोच किया और आपकी ईमानदारी के लिए लेकिन मैं ये सब नहीं करती। अगर आपके पास ऐसे ऑफर्स होंगे तो दोबारा कॉल मत कीजिएगा अगर इससे हटकर कुछ होगा तो प्लीज टच में रहिएगा।

दूसरी बार भी लवीना को मिला कॉम्प्रोमाइज का ऑफर

-इसके साथ ही लवीना टंडन ने दूसरी घटना का भी जिक्र किया और कहा- ये हाल ही में हुआ। मुझे बहुत ही कैजुअली बोला गया कि ऐसा लोग करते हैं और आप भी कर सकती हो। मेरा फिर से जवाब था कि अगर मैं करना चाहती तो मैं आपको बहुत ही साफ तरीके से बोल देती कि ठीक है हां मैं कर लूंगी और करियर के इस प्वाइंट पर आकर मैं ये क्यूं करूं? मैं कोई भी प्वाइंट पर नहीं कर सकती। कुछ ऐसी चीजें लाइफ में होती हैं लेकिन कोई आपसे जबरदस्ती नहीं कर सकता, नो का मतलब नो होता है।

-कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बात करते हुए लवीना टंडन ने एक जरूरी बात भी कही। उनके अनुसार किसी भी कलाकार को अपने निर्णय पर अडिग रहना चाहिए और यदि वह किसी प्रस्ताव से असहज हैं तो स्पष्ट रूप से मना कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव में किसी ने जबरदस्ती करने की कोशिश नहीं की लेकिन ये जरूरी है कि कलाकार अपनी सीमाएं तय करें और आत्मसम्मान के साथ काम करें।

बचपन से शुरू हुआ था लवीना की एक्टिंग का सफर

लवीना टंडन का अभिनय करियर काफी लंबा रहा है। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखा था और धीरे-धीरे टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। अपने करियर में उन्होंने कई मशहूर टीवी धारावाहिकों में काम किया लेकिन उन्हें सबसे बड़ी पहचान ऐतिहासिक धारावाहिक 'जोधा अकबर' में रुकैया बेगम की भूमिका से मिली। इस किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता दिलाई।

OTT की दुनिया में भी एक्टिव हैं लवीना

-टेलीविजन के बाद लवीना टंडन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। हाल ही में वह पॉपुलर वेब सीरीज 'अनदेखी 4' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। उनके अभिनय को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है और वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी पहचान को और मजबूत कर रही हैं।

-लवीना टंडन का ये खुलासा एक बार फिर दिखाता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों पर चर्चा आज भी प्रासंगिक है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने अनुभवों के जरिए ये भी मैसेज दिया है कि आत्मविश्वास, स्पष्ट सोच और अपने सिद्धांतों पर कायम रहकर किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उनकी बेबाकी और ईमानदारी ने इस मुद्दे पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+