'दही खाई, मुंह से पानी निकला और फिर', मौत से कुछ मिनट पहले Pepsi Sharma संग क्या हुआ? भाई ऋषिपाल ने बताया सच

Pepsi Sharma Death: हरियाणवी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर रागनी गायक पेप्सी शर्मा के अचानक निधन ने उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले इस फेमस सिंगर के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उनके भाई ऋषिपाल शर्मा ने पेप्सी की मौत से पहले ही पूरी कहानी लोगों के साथ शेयर की है, जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया है।

सीने में दर्द के साथ शुरू हुई परेशानी
भाई ऋषिपाल शर्मा ने बताया- पेप्सी शर्मा गत 7 जून 2026 (रविवार) को अपने गांव पहुंचे थे। उन्हें किसी कार्यक्रम के सिलसिले में बाहर जाना था लेकिन गांव पहुंचने के बाद उन्होंने कुछ समय अपनी मां और दोस्तों के साथ बिताया। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। दर्द बढ़ने पर दोस्त उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

Pepsi Sharma Death

'डॉक्टर ने दवाई दी और घर भेज दिया'

भाई ऋषिपाल ने बताया- अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को सामान्य बताते हुए पेप्सी शर्मा को कुछ दवाइयां दी गई थीं और आराम करने की सलाह देकर घर भेज दिया गया था। परिवार को भी उस समय अंदाजा नहीं था कि सीने का ये दर्द इतनी बड़ी त्रासदी का संकेत बन जाएगा।

Pepsi Sharma Death: 38 की उम्र में फेमस हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा की मौत, कैसे गई जान? क्या थी गायक की जाति?
Pepsi Sharma Death: 38 की उम्र में फेमस हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा की मौत, कैसे गई जान? क्या थी गायक की जाति?

'ट्यूबवेल पर नहाने गए, फिर बढ़ने लगी बेचैनी'

-भाई ने आगे बताया- घर लौटने के बाद पेप्सी शर्मा दोपहर के समय अपने खेत में बने ट्यूबवेल पर नहाने चले गए थे। हालांकि वहां से लौटने के बाद उन्होंने परिवार को बताया कि उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं लग रही है और सीने में दर्द लगातार बना हुआ है।

-कुछ समय बाद जब दर्द दोबारा तेज हुआ तो परिवार वाले फिर से पेप्सी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। दूसरी बार भी डॉक्टरों ने दवाइयां देकर उन्हें घर भेज दिया था और सलाह दीथी कि यदि परेशानी ज्यादा बढ़े तो किसी बड़े अस्पताल में दिखाया जाए।

'घर पर खिचड़ी-दही खाते वक्त अचानक बिगड़ गई हालत'

-ऋषिपाल शर्मा ने कहा- अस्पताल से लौटते समय पेप्सी शर्मा ने अपनी मां को फोन कर खिचड़ी बनाने के लिए कहा था। घर पहुंचने के बाद उन्होंने पहले शिकंजी पी और फिर खाना खाने बैठे। परिवार के मुताबिक वह खिचड़ी खा रहे थे और साथ में दही भी मंगवाई गई थी।

-इसी दौरान अचानक पेप्सी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उनके मुंह से पानी और झाग निकलने लगा। बेचैनी बढ़ने पर उन्होंने अपनी छाती को मलना शुरू किया लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर हो गई। घबराए परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन इस बार डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

भाई ने सुनाई आखिरी पलों की भावुक कहानी

पेप्सी शर्मा के भाई ऋषिपाल ने बताया कि परिवार को शुरुआत में ये नहीं लगा था कि मामला इतना गंभीर है। दो बार अस्पताल जाकर लौटने के कारण सभी को उम्मीद थी कि दवाइयों से राहत मिल जाएगी लेकिन घर लौटने के कुछ ही घंटों बाद अचानक तबीयत इस कदर बिगड़ी कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। उनकी इस दर्दनाक विदाई ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए पेप्सी शर्मा

जानकारी के अनुसार पेप्सी शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी, 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा हैं। उनके निधन के बाद परिवार गहरे दुख में डूबा हुआ है। रिश्तेदारों और फैंस का लगातार घर पर पहुंचना जारी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र स्थित पतला गांव के रहने वाले थे और हरियाणवी रागनी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम थे।

रागनी की दुनिया का चमकता सितारा थे पेप्सी शर्मा

-पेप्सी शर्मा ने अपनी गायकी के दम पर हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खास पहचान बनाई थी। उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनकी दमदार स्टेज परफॉर्मेंस थीं। रागनी कार्यक्रमों में उनका नाम बड़े आकर्षण के तौर पर देखा जाता था।

-'पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे' जैसी चर्चित रागनी ने पेप्सी शर्मा को घर-घर में पहचान दिलाई थी। मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जाती थी। दोनों ने कई यादगार स्टेज शोज किए थे। इसके अलावा उन्होंने राजबाला के साथ भी कई लोकप्रिय प्रस्तुतियां दी थीं।

रागनी और स्टेज एनर्जी से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था

पेप्सी शर्मा का अचानक जाना हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। अपने गीतों, रागनियों और स्टेज एनर्जी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले इस कलाकार की यादें अब उनके चाहने वालों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी। उनके निधन ने एक बार फिर ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि सीने में दर्द जैसी शिकायतों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+