World Cup 2023: किसके साथ है भारत का अगला वर्ल्ड कप मैच? जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव
World Cup 2023, India next match: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल करके वर्ल्ड कप में अपने विजय रथ को जारी रखा है। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। पांच मैचों में 10 अंक हासिल कर भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है। भारत को अपना अगला मुकाबला अब इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ लखनऊ के मैदान पर मुकाबला खेलने वाली है।
भारत ने जीते हैं सभी मैच: भारत में वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत अपना आगाज किया था। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराने का काम किया। भारत को अब तक इस वर्ल्ड कप में पांच जीत मिली है। भारत के पास अभी चार मुकाबले बचे हुए हैं। भारतीय टीम चारों मुकाबले में से कम से कम दो में जीत हासिल करना चाहेगी।

इन टीमों से होगा मुकाबला: भारत को आने वाले मैचों में इंग्लैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड से खेलना है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम दो मैच को और जितना है। भारत की कोशिश इन चारों मुकाबले को जीतकर अपने सफ़र को अजय बरकरार रखने की होगी। भारतीय टीम लगातार बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत में सबसे बड़ा रोल एक बार फिर किंग कोहली का रहा।
कोहली-शमी ने दिखाया दम: विराट कोहली ने बल्ले से 95 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। विराट कोहली हालांकि अपना शतक पूरा करने चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी पारी से भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। चार मैचों में बाहर रहने वाले मोहम्मद शमी को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला। मोहम्मद शमी ने मैदान में मौका मिलते ही इसका भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक पांच विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications