IND vs PAK Live: थोड़ी देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच, यहां फ्री में देख सकेंगे लाइव
India vs Pakistan Women, 2nd Match: महिला एशिया कप 2024 में आज 19 जुलाई को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7: 00 बजे से शुरू होगा। इस मैच को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। रोमांचक एक्शन शुरू होने में अब बस कुछ ही समय बाकी है। आइए जानते हैं फैंस इस मैच को कहां लाइव देख सकते हैं।
IND vs PAK: भारत-पाक मैच कब और कहां देखें?
महिला टी20 एशिया कप 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच शुक्रवार को श्रीलंका के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 महिला एशिया कप 2024 का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा मैच का भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भारतीय महिला टीम पूरी तरह से पाक महिला टीम पर हावी है। भारत और पाक की महिलाएं खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहली बार टी20 विश्व कप (2009; टॉन्टन, इंग्लैंड) के उद्घाटन संस्करण के दौरान भिड़ी थीं।
भारत ने वह मैच 15 रन से जीता था। तब से अब तक दोनों टीम के बीच कुल 14 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान भारत ने 11 मुकाबलों शानदार जीत दर्ज की है, जबकि पाक महिला टीम ने सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं।
IND vs PAK: भारतीय महिला टीम फुल स्क्वाड
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), एस सजना, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, दयालन हेमलता, रेणुका ठाकुर सिंह। ऋचा घोष, आशा शोभना।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: मैच से पहले हरमनप्रीत कौर का फूटा गुस्सा! ऐसा क्या हुआ जो देखती रह गईं पाक कप्तान? Video
IND vs PAK: पाकिस्तान महिला टीम फुल स्क्वाड
सिदरा अमीन, गुल फ़िरोज़ा, तुबा हसन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज़, फातिमा सना, ओमैमा सोहेल, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह, नजीहा अल्वी, तस्मिया रुबाब, इरम जावेद।












Click it and Unblock the Notifications