3 साल बाद ODI शतक लगाने के बाद कोहली के मुंह से क्या निकला? फैन ने किया डिकोड, सामने आए ये शब्द

विराट कोहली ने जैसे ही अपना 44वां वनडे शतक पूरा किया तो उनके मुंह से कुछ शब्द निकले जिसको फैन डिकोड करते हुए बताया है कि पूर्व कप्तान क्या बोले हैं।

Virat Kohli 44th odi ton

विराट कोहली ने अपने 40 महीने के सूखे का अंत करते हुए वनडे क्रिकेट में शतक ठोक दिया। कोहली की सबसे बड़ी पहचान वनडे क्रिकेट ही है लेकिन उनका बल्ला पिछले कुछ समय से रूठा हुआ था। कोहली की इस फॉर्मेट में शतकीय वापसी का जश्न ईशान किशन के दोहरे शतक में भी फीका नहीं हुआ और फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने स्टार का दिल खोलकर स्वागत किया। इस शतक के साथ ही कोहली रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए क्योंकि ये उनका 72वां शतक था। (Cover Photo Credit: Twitter/ BCCI)

यह शतक वनडे फॉर्मेट में 1214 दिनों के बाद आया

यह शतक वनडे फॉर्मेट में 1214 दिनों के बाद आया

अगर हम दिनों की बात करें तो यह शतक वनडे फॉर्मेट में 1214 दिनों के बाद आया। कोहली की आदत है वे कुछ ना कुछ बड़बड़ाते रहते हैं। मैदान पर सक्रिय रहना उनकी पहचान है। इस बार भी उन्होंने जैसे ही शतक पूरा किया तो उनके मुंह से फिर कुछ शब्द निकले जिनको लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई। कोहली अपने मुंह से कई बार ऐसे शब्द निकाल चुके हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। कोहली के मुंह से मैदान पर अक्सर कहा गया एक शब्द तो 'बेन स्टोक्स' के उच्चारण से मिलता जुलता है और उत्तर भारत में गाली के तौर पर इस्तेमाल होता रहा है। इसलिए कोहली के मुंह से जो निकलता है फैंस उसको पकड़ने की फिराक में रहते ही हैं।

शतक लगाने के बाद कोहली ने क्या कहा?

शतक लगाने के बाद कोहली ने क्या कहा?

पर इस बार शतक लगाने के बाद कोहली ने क्या कहा? कोहली ने फिर से अपने अंदाज को नहीं छोड़ा और इस सेंचुरी के बाद जो बोले उसको फैंस ने डिकोड करने की कोशिश की है। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की गई थी जो कॉपीराइड इशू सामने आने पर हटा ली गई। वीडियो में कुछ नहीं था सिवाए इसके कि कोहली क्या कह रहे हैं। हम विराट कोहली को 44वां वनडे शतक लगाते देखते हैं जिसके बाद उनके चेहरे पर शांति के भाव आते हैं। पूर्व कप्तान हेलमेट उतारते हैं और बल्ले को उठाकर बोलते हैं। फिर विराट कोहली के होंठों से इस बात का पता लगाने की कोशिश की गई कि वे क्या कह रहे थे तो ये शब्द डिकोड किए गए- 'थ्री फकिंग ईयर बॉयज।'

इसका हिंदी में मोटा-मोटा मतलब यही है- तीन साल का इंतजार करा दिया यार

लास्ट वनडे सेंचुरी अगस्त 2019 में ठोकी थी

कोहली ने लास्ट वनडे सेंचुरी अगस्त 2019 में ठोकी थी जब टीम इंडिया पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज का सामना कर रही थी। उसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट सेंचुरी लगाई और फिर भारत में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया। ये वो 70वां शतक था जिसके बाद कोहली के बल्ले ने सेंचुरी बनानी बंद कर दी और ढाई साल बाद उनको अगला इंटरनेशनल शतक मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+