जय शाह ICC चेयरमैन हैं, तो क्या वह अध्यक्ष पद से छोटे? जानिए दोनों पदों में बड़ा अंतर

ICC Chairman and President: जय शाह बीसीसीआई छोड़ अब आईसीसी में काम करने वाले हैं। आईसीसी में वह बतौर चेयरमैन काम करने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि उनसे पहले भारत से कोई भी इंसान आईसीसी में हेड नहीं रहा है। उनसे पहले भी कई लोग आईसीसी के मुखिया के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

जय शाह ने महज 35 साल की उम्र में ही आईसीसी में प्रतिष्ठित पद को हासिल कर लिया। उनको चेयरमैन चुना गया है, तो सवाल यह है कि अध्यक्ष कौन होता है। यह भी एक बड़ा प्रश्न उठता है कि आईसीसी अध्यक्ष और चेयरमैन में क्या अंतर है और दोनों में बड़ा कौन होता है।

jay shah

भारत से जगमोहन डालमिया अध्यक्ष के तौर पर आईसीसी में काम कर चुके हैं। वह 1997 से लेकर 2000 तक पद पर थे। उनके बाद भी कई लोग आए और अध्यक्ष के तौर पर काम करके चले गए। एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी आईसीसी में 2010 से लेकर 2012 तक अध्यक्ष रहे थे।

ऐसा भी समय आया था जब अध्यक्ष और चेयरमैन दोनों रहे। चेयरमैन के तौर पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति एन श्रीनिवासन थे। साल 2014 में चेयरमैन का पद आया था। 2015 से 2016 तक जहीर अब्बास आईसीसी के हेड थे लेकिन उसी दौरान चेयरमैन शशांक मनोहर बने। इस तरह दो मौकों पर अध्यक्ष और चेयरमैन दोनों थे।

बाद में अध्यक्ष का पद समाप्त कर दिया गया। साल 2016 के बाद अध्यक्ष का पद नहीं रहा और इसकी जगह चेयरमैन ने ले ली। अब चेयरमैन ही आईसीसी का प्रमुख होता है और इसे चलाने के अधिकार रखता है। चेयरमैन के अलावा भी कई अन्य पोस्ट होते हैं।

प्रशासनिक कामों में सहायता के लिए 2017 में डेप्युटी का पद स्थापित किया गया था। इसके अतिरिक्त, ICC मुख्य कार्यकारी की भूमिका भी है। साल 2019 से लेकर 2021 तक मनु शाहनी ने इस पद को संभाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+