IND vs AUS: शतक नहीं बनने पर क्या बोले रोहित शर्मा? एक जवाब ने जीत लिया फैन्स का दिल

IND vs AUS: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मुकाबले में एक बड़ा धमाका करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को इवेंट से ही बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारतीय टीम ने बड़ा लक्ष्य देकर हराया।

रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए 92 रनों की तगड़ी पारी खेली। हालांकि वह शतक के करीब जजाकर आउट हो गए। इसे पूरा नहीं कर पाने को लेकर उनकी तरफ से एक ऐसा बयान आया है, जिसे सुनकर फैन्स का दिल गदगद हो गया।

rohit sharma

रोहित शर्मा ने कहा कि गेंदबाजी के लिए हवा अच्छी थी और ऑस्ट्रेलिया ने इसे देखते हुए अपना प्लान बदल दिया था। मैंने भी अपना प्लान बदलते हुए दूसरी साइड से बैटिंग की। आपको इसे समझना होता है कि गेंदबाज भी काफी स्मार्ट हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा कि जब आप सिर्फ एक ही शॉट के बारे में नहीं सोचते, तो सभी क्षेत्रों को एक्सेस कर सकते हैं। यह अच्छी विकेट थी और मैं उसी तरह के शॉट खेलना चाहता था। मैं पिछले कुछ सालों से ऐसा करने का प्रयास कर रहा था, ख़ुशी है कि आज ऐसा कर पाया।

रोहित शर्मा अपना शतक बनाने से चूक गए, इसे लेकर उनकी धांसू प्रतिक्रिया रही है। उन्होंने कहा कि फिफ्टी और शतक कोई मायने नहीं रखता, मैं उसी टेम्पो के साथ बैटिंग करना चाहता था। मेरा मकसद गेंदबाजों को प्रेशर में लाकर बड़ा स्कोर करना था। मैंने एक नहीं बल्कि हर क्षेत्र में शॉट खेले।

भारतीय कप्तान ने टीम के प्रदर्शन को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि 200 अच्छा स्कोर है लेकिन हवा भी एक फैक्टर रहता है, तो कुछ भी होना संभव है। मुझे लगता है कि हमने कंडीशंस का काफी अच्छी तरह से उपयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+