IND vs WI 1st ODI: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, धवन के साथ गिल करेंगे ओपन
पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 22। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है, जिसमें तीन तेज गेंदबाज हैं और दो स्पिनर। इसके अलावा कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि धवन के साथ ओपनिंग करने का मौका या तो ईशान किशन को मिलेगा या फिर ऋतुराज गायकवाड़ का डेब्यू हो सकता है, लेकिन धवन ने उन दोनों की जगह शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। रवींद्र जडेजा चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा संजू सैमसन को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

16 साल से विंडीज में वनडे सीरीज नहीं हारा भारत
वेस्टइंडीज में भारत का प्रदर्शन बहुत ही शानदार है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज में पिछले 16 साल के अंदर एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है। विंडीज ने 2006 में आखिरी बार भारत को अपने घर में हराया था। इसके बाद भारत ने चार बार वेस्टइंडीज का दौरा किया है और हर बार जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच कुल नौ वनडे सीरीज खेली गई है, जिसमें से पांच में ब्लू आर्मी को जीत मिली है।
यह है दोनों टीमों की प्लेइंग
भारत
शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन, शाई होप, शैमार ब्रूक्स, एकियल हुसैन, अलजारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग्स, काइली मेयर्स, गुडाकेश मोटाय, रोवमन पॉवेल, जायडेन सियलस, रोमारिक शेफर्ड












Click it and Unblock the Notifications