क्या कुलदीप यादव की वजह से चहल को नहीं मिल रहे मौके? टीम में जगह को लेकर स्पिनर ने किया बड़ा खुलासा

West Indies vs India, 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज, 06 अगस्त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोचक मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है और शुरुआती प्लेइंग में किसी एक खिलाड़ी की जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि, टीम में खिलाड़ियों के बीच हमेशा रेस लगी रहती है और विश्व कप नजदीक आने के कारण इस बार भी यह रेस आम बात है। युजवेंद्र चहल आईपीएल के बाद पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत के लिए खेले। उन्होंने इस वर्ष केवल चार 20 ओवर के खेलों में भाग लिया है।

Yuzvendra Chahal Kuldeep Yadav

इसके अलावा, वनडे वर्ल्ड कप के इस वर्ष में उन्होंने केवल दो एकदिवसीय मैच खेले हैं, क्योंकि कुलदीप यादव ने अपनी लय वापस पाने के बाद अधिकांश मैच खेले हैं। लेकिन इससे चहल परेशान नहीं रहते बल्कि वह टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान देते हैं।

चहल ने दूसरे टी20 से पहले कहा कि, 'टीम कॉम्बिनेशन हमारी प्राथमिकता है और यह कोई नई बात नहीं है। सातवें नंबर पर हम आम तौर पर रवींद्र जड़ेजा या अक्षर पटेल को खिलाते हैं। तीन स्पिनर तभी खेल सकते हैं, जब विकेट स्पिन के अनुकूल हों।'

33 वर्षीय लेग्गी ने कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में प्राथमिकता दिए जाने का कारण बताते हुए कि, 'कुलदीप वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, वह शानदार लय में है और यही कारण है कि टीम उसको सपोर्ट कर रही है। मैं नेट्स पर काम करता रहता हूं ताकि जब भी मुझे मौका मिले मैं उसका फायदा उठा सकूं।'

इसके अलावा, चहल टीम का हिस्सा बनकर खुश हैं और घर पर नहीं बैठने से राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं दो महीने बाद खेल रहा हूं, आखिरी बार मैंने आईपीएल में खेला था। यह सब तैयारी के बारे में है। यह कोई व्यक्तिगत खेल नहीं है, आप यहां अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं। कई बार खिलाड़ियों को बैठना पड़ता है दो सीरीज से बाहर हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि वो टीम का हिस्सा नहीं हैं।'

ये भी पढ़ें- IND vs WI: इतिहास रचने से 7 कदम दूर युजवेंद्र चहल, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

उन्होंने कहा कि, 'मैं बहुत खुश हूं कि मुझे हर दिन नीली जर्सी पहनने को मिल रही है। मैं घर पर नहीं बैठा हूं। मैं टीम के साथ यात्रा कर रहा हूं। मैं टीम का हिस्सा हूं। मैंने शतरंज खेला है, यह एक व्यक्तिगत खेल है लेकिन क्रिकेट यह एक टीम खेल है। टीम में पंद्रह लोगों में से केवल ग्यारह ही खेल सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+