'IPL में धोनी से ज्यादा सैलरी पर परफॉर्मेंस जीरो', आखिर क्यों लगातार फ्लॉप हो रहे हैं संजू सैमसन
West Indies vs India T20 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पांचवें मैच में टीम को इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा। लगातार दो मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन पांचवें और फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। भारत की इस हार से फैंस खफा हैं।
संजू सैमसन फिर फ्लॉप: संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला था। इस सीरीज में सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। यही वजह थी कि आखिरी मुकाबले में उनसे टीम की उम्मीदें बढ़ गई थी। एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन के पास बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को जवाब देने का भी मौका था। लेकिन संजू सैमसन ऐसा करने में नाकाम रहे।

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल: वेस्टइंडीज दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले संजू सैमसन को लेकर फैंस लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। पांच टी 20 मैचों की 3 पारियों में वे 12, 7 और 9 रन बना सके। वाइट बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन को कम ही मौके दिए जाते हैं। लेकिन ये भी सच है कि सैमसन मिले मौके का फायदा उठाने में भी असफल ही रहे हैं।
धोनी से ज्यादा सैलरी: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन की सैलरी 14 करोड़ है। चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2023 में चैंपियन का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी भी संजू सैमसन से कम है। धोनी को चेन्नई की तरफ से आईपीएल के लिए 12 करोड़ दिए जाते हैं। लेकिन सैमसन को राजस्थान की टीम 14 करोड़ रुपये देती है।
क्यों लगातार फ्लॉप हो रहे हैं संजू: संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप होने की एक बड़ी वजह उनकी बैटिंग ऑर्डर हो सकती है। आईपीएल में वह राजस्थान के लिए लगातार नंबर तीन पर खेलने का काम करते हैं। लेकिन भारत की तरफ से उन्हें नंबर पांच या छह पर खेलने का मौका मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications