IND vs WI: चार साल बाद प्रोविडेंस स्टेडियम में होगी टक्कर, जानें कौन जीतेगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी-20 मैच

West Indies vs India, 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज, 06 अगस्त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में दिल दहला देने वाली चार रन की करीबी हार के बाद टीम इंडिया जोरदार वापसी की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

प्रोविडेंस में चार साल बाद आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
दरअसल, ये मैच इसलिए भी खास होने जा रहा हैं, क्योंकि गुयाना के इस प्रोविडेंस स्टेडियम में दोनों टीमें चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच साल 2019 में खेले गए एक मात्र मुकाबले में टीम इंडिया ने विंडीज को सात विकेट से हराया था। हालांकि, ये अलग बात है कि वर्तमान टीम इंडिया में उस टीम का कोई खिलाड़ी नहीं है।

 West Indies vs India, 2nd T20I

दूसरे टी-20 पर भारत की नजर
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए 26 मैचों में से 17 मौकों पर मेन इन ब्लू ने जीत दर्ज की हैं। मेहमान टीम को टेस्ट सीरीज के साथ-साथ वनडे सीरीज में भी जीत का फायदा मिलेगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज में बने रहने के लिए भारत की नजर इस मैच को जीतने पर होगी।

विंडीज ने आखिरी बार 2017 में जीती थी सीरीज
दूसरी ओर वेस्टइंडीज भी सीरीज जीतने के लिए अपनी बढ़त बरकरार रखने की कोशिश करेगा। विंडीज ने आखिरी बार 2017 में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी।

प्रोविडेंस स्टेडियम पिच रिपोर्ट
प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार है। खेल की शुरुआत में स्विंग गेंदबाजों को फायदा मिलने की संभावना है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनरों को भी फायदा मिलेगा। इस पिच पर टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य सामने रखने के इरादे से संभवतः पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा।

वेस्टइंडीज और भारत के बीच कौन जीतेगा दूसरा टी-20 मैच
विंडीज ने इस पिच पर कुल सात मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीम मैच में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं दो मैच बारिश की भेंट चढ़े हैं। फिलहाल, आंकड़ों और वर्तमान स्थिति के अनुसान पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैंच में जीत दर्ज करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+