WI vs ENG: ओवल में विस्फोटक शतक ठोंक बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, कपिल देव की खास लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिये भले ही पहले टेस्ट मैच में नतीजे इच्छा के अनुसार नहीं आये लेकिन उसके खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे उसे काफी राहत मिली है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिये लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे जैक क्राउली ने बल्ले से रन बरसाये हैं तो वहीं पर कप्तान जो रूट के बल्ले ने फिर से रन बरसाना शुरू कर दिया है। इस बीच जो सबसे बड़ी राहत की खबर रही है वो है उसके हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की फॉर्म में वापसी जिन्होंने न सिर्फ वेस्टइंडीज की सरजमीं पर अपना पहला शतक ठोंका बल्कि यह साबित कर दिया कि उन्हें मौजूदा समय के बेस्ट ऑलराउंडर्स में क्यों गिना जाता है।

WI vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

बेन स्टोक्स ने बारबाडोस के किंग्सटन ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में आतिशी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा कर लिया है और महज 115 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से वापसी का ऐलान कर दिया है। बेन स्टोक्स ने अपनी पारी के जरिये न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर दुनिया के सबसे शानदार ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अपना नाम भी लिखवा दिया।

और पढ़ें: PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने किया टी20 टीम का ऐलान, सरफराज-इमाद को किया बाहर

विस्फोटक अंदाज में स्टोक्स ने पूरे किये 5000 टेस्ट रन

विस्फोटक अंदाज में स्टोक्स ने पूरे किये 5000 टेस्ट रन

टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट करियर की 25वीं सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में रखा हुआ था, जिसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने वापसी करायी लेकिन बेन स्टोक्स ने जिस तरह से काउंटर अटैक किया उसने कैरिबियाई टीम को फिर से बैकफुट पर धकेल दिया। बेन स्टोक्स ने पहली 59 गेंदों में सिर्फ 28 रन बनाये थे जिसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। यहां से स्टोक्स ने अगली 12 गेंद में 2 छक्के और एक चौके की मदद से अपना पचासा पूरा किया। वहीं 114वें ओवर में जब अल्जारी जोसेफ गेंदबाजी करने आये तो बेन स्टोक्स ने पहली 3 गेंदों पर चौकों की हैट्रिक लगायी और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ओवर से 20 रन बटोरे और टेस्ट करियर में अपने 5 हजार रन भी पूरे कर लिये।

कपिल देव की खास लिस्ट में हुए शुमार

कपिल देव की खास लिस्ट में हुए शुमार

इसके साथ ही बेन स्टोक्स ने अपना नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 हजार रन और 150 से ज्यादा विकेट हासिल करने वाले हरफनमौला खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार कर लिया। बेन स्टोक्स ने यह कारनामा अपने करियर के 78वें टेस्ट में पूरा किया। इसके चलते बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर्स गैरी सोबर्स, इयान बॉथम, कपिल देव और जैक्स कैलिस की लिस्ट में शुमार हो गये। गौरतलब है कि गार्फील्ड सोबर्स ने अपने टेस्ट करियर में 93 टेस्ट मैच खेलकर 8032 रन और 235 विकेट अपने नाम किये थे तो वहीं पर इयान बॉथम ने 102 टेस्ट मैच खेलकर 5200 रन और 383 विकेट चटकाये थे। इस फेहरिस्त में कपिल देव (131 टेस्ट, 5248 रन, 434 विकेट), जैक्स कैलिस (166 टेस्ट, 13289 रन, 292 विकेट) और अब बेन स्टोक्स (78 टेस्ट*,5022* रन,170 विकेट*) का नाम शामिल हो गया है।

400 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर

400 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर

आपको बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इस दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के लंच के बाद का सेशन जारी है, जिसमें 129 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 410 रन बना लिये हैं। इस दौरान इंग्लैंड के लिये कप्तान जो रूट ने 153 रनों की पारी खेली है तो वहीं पर डैनियल लॉरेंस ने 91 रनों की पारी खेली जबकि बेन स्टोक्स नाबाद 106 रन बनाकर अभी भी खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+