PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने किया टी20 टीम का ऐलान, सरफराज-इमाद को किया बाहर
नई दिल्ली। पाकिस्तान की सरजमीं पर 24 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिये 3 मैचों की टेस्ट सीरीज अब तक काफी बराबरी वाली रही है, जिसमें कंगारू टीम दोनों मैच ड्रॉ कराने में सफल रही है, वहीं सीरीज के आखिरी मैच का नतीजा टेस्ट सीरीज के लिये भी डिसाइडर का काम करेगा। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद 28 मार्च से खेली जाने वाली एक टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिये पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने इस टीम सेलेक्शन में काफी हैरान करने वाले फैसले लिये हैं।

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने अनकैप्ड स्पिनर आसिफ अफरीदी और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हैरिस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और एक टी20 मैच की सीरीज के लिये टीम का हिस्सा बनाया है। वहीं पर चयन समिति ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है।

हैरिस ने किया सरफराज को रिप्लेस
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने पीएसएल में फिटनेस कारणों से नहीं खेल सके हरफनमौला खिलाड़ी मुहम्मद नवाज और शादाब खान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करने का मौका दिया है। पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद हैरिस को पाकिस्तान सुपर लीग में उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें सरफराज की जगह टीम में मौका दिया गया है। मोहम्मद हैरिस को पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा बनाया गया था लेकिन आतंकी हमले की धमकी के चलते जब कीवी टीम ने दौरा छोड़कर वापस जाने का फैसला लिया तो सीरीज रद्द हो गयी और हैरिस अपना डेब्यू नहीं कर सके।

पीएसएल में प्रदर्शन कर आसिफ ने बनायी जगह
वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले लेग स्पिनर आसिफ अफरीदी को भी टीम में जगह दी गई है। लाहौर कलंदर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पीएसएल के लीग स्टेज में पहला स्थान हासिल किया था और फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन वहां उसे हार का सामना करना पड़ा। मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने टीम को लेकर कहा कि दोनों टीमों का चयन एक रणनीति के तहत किया गया है, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देकर क्रिकेटर्स का बैक अप पूल तैयार किया जाये और अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत किया जा सके।
पाकिस्तान टीम के चयनकर्ताओं ने आईसीसी की पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा बनी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये 20 खिलाड़ियों का चयन किया है जबकि एक टी20 मैच के लिये अब्दुल्लाह शफीक, इमाम उल हक और सउद शकील को बाहर कर 17 खिलाड़ियों को जगह दी है।

जाने कैसी है पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम
पाकिस्तान की वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (वीसी), अब्दुल्ला शफीक, आसिफ अफरीदी, फखर। जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मुहम्मद हारिस, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी। उस्मान कादिर।
पाकिस्तान की टी20 टीम: बाबर आजम (कैप्स), शादाब खान (वीसी), आसिफ अफरीदी, आसिफ अली, फखर। जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मुहम्मद हारिस, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी। उस्मान कादिर।












Click it and Unblock the Notifications