IND vs WI: भारत के खिलाफ खेलेगा 140 किलो वाला यह खिलाड़ी, कॉर्नवाल की वापसी से वेस्टइंडीज मजबूत
West Indies team, Rahkeem Cornwall: भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए वेस्टइंडीज ने टीम की घोषणा कर दी है। वनडे विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद वेस्टइंडीज की कोशिश वापसी पर होगी। इस सीरीज में भारत के मुकाबले वेस्टइंडीज पर बेहतर प्रदर्शन करने का अधिक दबाव होगा।
रहकीम कॉर्नवाल की वापसी: 12 जुलाई से डोमिनिका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी रहकीम कॉर्नवाल की वापसी हुई है। 140 किलोग्राम वजनी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवॉल लंबे समय बाद वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में वापस लौटे हैं। कॉर्नवॉल का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

दुनिया के सबसे वजनी क्रिकेटर: रहकीम कॉर्नवॉल अपने वजन को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। रहकीम कॉर्नवॉल का नाम दुनिया के सबसे वजनी क्रिकेटर में गिना जाता है। रहकीम कॉर्नवाल वेस्टइंडीज की ओर से अब तक 9 टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच दो साल पहले साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। दो साल बाद एक बार फिर वो वेस्टइंडीज के लिए सफेद जर्सी में खेलते नजर आएंगे।
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमर रोच, जोमेल वारिकन।
टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications