CSK हारा तो लखनऊ का बल्लेबाज बोला- टाॅप पर पहुंचना बहुत खास होता है

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में वीरवार हुए 7वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सीएसके के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 210 रन बनाए। ऐसा लग रहा था कि लक्ष्य हासिल करना लखनऊ के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन टीम ने 211 रनों का लक्ष्य 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले सीएसके को केकेआर के खिलाफ हार मिली थी।
यह भी पढ़ें- IPL 2022: पंजाब को हराना चाहती है केकेआर, तो करने होंगे ये 3 बदलाव
चेन्नई के खिलाफ लखनऊ की जीत सीजन की पहली जीत भी रही। लखनऊ टीम के बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। मैच में क्विंटन डी काॅक और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की, जिससे जीत की उम्मीज जागी थी। डी काॅक का खेल प्रभावशाली था। उन्होंने मैच में 45 गेंदों में 61 रन बनाए। जीत के बाद डी काॅक ने बड़ा बयान दिया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी काॅक ने कहा, "विश्वास नहीं हो रहा। जीत शानदार थी और टीम के आत्मविश्वास के लिए अच्छी थी। मैच जीतना और फिर टाॅप पर पहुंचना बहुत खास होता है। हमने पहले दो या तीन ओवर के बाद हमने पिच देखी, फिर सोचा था कि हम 210 रनों का पीछा कर सकते हैं।"

इसके अलावा उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा, "मैं बहुत ज्यादा जल्दी में नहीं था। मुझे मुश्किल हालात से निकलना था और कुछ समय बिताना था। मैं जानता था कि यह काफी अच्छा विकेट है।'' डी काॅक ने एविन लुईस की भी प्रशंसा की जिन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने कहा, ''एविन ने नर्क ऑफ नॉक खेला जो अविश्वसनीय था। यह सभी के लिए बहुत अच्छा था। 210 का पीछा करते हुए हम नर्वस भी थे, लेकिन हमेशा एक करीबी मैच होने वाला था। हमारे लड़के काफी शांत थे। यह सभी के बीच मिश्रित भावनाएं थीं। मैं खुद काफी शांत था, हमें पता था कि पिच पर क्या हो रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications