IND vs SA: ' माई डियर हसबैंड...', जडेजा के 5 विकेट लेने पर रोमांटिक हुई पत्नी रिवाबा, कह डाली दिल की बात
Rivaba On Ravindra Jadeja: विश्वकप 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इस जीत में अहम रोल भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने निभाया, जिनकी छनछनाती गेंद के आगे साउथ अफ्रीका के सारे बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए।

आपको बता दें कि इस मैच में जडेजा ने 9 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए और विश्वकप के इतिहास में 5 विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर बने, इससे पहले साल 2011 में ये कारनामा युवराज सिंह ने किया था, जो कि 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे। विश्वकप से पहले जडेजा को लेकर लगातार बातें की जा रही थीं कि वो इस बार टीम में युवराज सिंह वाला ही जादू दोहराएंगे।
क्या सही होगी भविष्यवाणी?
और जिस तरह से रविंद्र जडेजा ने इधर प्रदर्शन किया है उसे देखकर यही लग रहा है कि वो वाकई लोगों की बातों को सही करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, ऐसे में वो विश्वकप की ट्रॉफी से मात्र दो कदम दूर हैं। फिलहाल सोशल मीडिया से न्यूज चैनलों तक इस वक्त केवल जडेजा ही छाए हुए हैं।
लोगों ने की रिवाबा जडेजा की तारीफ
लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और जी भरके बधाई दे रहे हैं लेकिन सबसे खूबसूरत पोस्ट उनके लिए लिखी है उनकी बेटरहॉफ यानी कि उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने, जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है।
'माई डियर हसबैंड रवींद्र जडेजा...'
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'माई डियर हसबैंड रवींद्र जडेजा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट लेने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण चमकता है। भारत की एक और रोमांचक जीत..'। लोग इस पोस्ट पर जी भर के कमेंट कर रहे हैं और दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रविंद्र जडेजा बने 7वें इंडियन बॉलर
आपको बता दें कि विश्वकप के एक पारी में 5 विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा 7वें इंडियन बॉलर हैं। उनसे पहले ये कारनामा निम्मलिखित लोगों ने किया है, यहां देखें पूरी लिस्ट।
- कपिल देव (1983)
- रॉबिन सिंह (1999)
- वेंकटेश प्रसाद (1999)
- आशीष नेहरा (2003)
- युवराज सिंह (2011)
- मोहम्मद शमी ( 2019)
- मोहम्मद शमी (2023)
- मोहम्मद शमी(2023)
- रविंद्र जडेजा ( 2023)












Click it and Unblock the Notifications