'Stormchaser विराट तुम पर...', पति कोहली की पारी पर अनुष्का को आया प्यार, कह डाली दिल की बात

Virat Kohli and Anushka Sharma: विश्वकप 2023 में भारत का विजयरथ और विराट कोहली का धमाकेदार प्रदर्शन बहुत ही खूबसूरत ढंग से जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया विश्वकप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार को खेले गए मैच में इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया।

virat kohli

इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने शानदार 95 रनों की पारी खेली, हालांकि वो शतक से चूक गए हैं और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाए लेकिन फिर भी उनकी इस धमाकेदार पारी को खेलप्रेमी लंबे वक्त तक भूल नहीं पाएंगे।

पति के लिए कह डाली बेहद खास बात

विराट के धांसू खेल पर पूरा भारत इतरा रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उनके खेल पर कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से वो भी इस वक्त सोशल मीडिया छाई हुई हैं।

"Stormchaser विराट...'

अनुष्का ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति कोहली के लिए दो मैसेज लिखे हैं। पहले मैसेज में उन्होंने लिखा कि 'ऑलवेज प्राउड ऑफ यू..' तो वही अपने दूसरे संदेश में उन्होंने कहा कि "Stormchaser" और एक हार्ट ईमोजी भी शेयर की। जिसके बाद अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोग जमकर उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा दूसरी बार गर्भवती हैं?

आपको बता दें कि विराट इन दिनों अपने खेल के अलावा अपने दूसरे बच्चे को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार गर्भवती हैं, हालांकि इस कपल ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अनुष्का शर्मा काफी ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आई थीं, इसके बाद उनके गर्भवती होने की अफवाओं ने और तूल पकड़ लिया। मालूम हो कि इस कपल को पहले से एक बेटी वामिका है, जिसका चेहरा आज तक किसी ने नहीं देखा है।

अनुष्का ने कही दिल की बात

ये कोई पहली बार नहीं है कि जब अनुष्का ने अपने पति के लिए इस तरह की पोस्ट शेयर की है। वो इससे पहले भी कई बार इस तरह की पोस्ट लिख चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने मेजबान भारत को 274 रनों का टारगेट दिया था।

विराट कोहली ने पारी को संभाला

इस मैच में भारत को शुरुआती दो विकेट जल्द ही गिर गए थे, जिसके बाद विराट कोहली ने पारी को संभाला और संभल कर खेलते हुए जबरदस्त खेल दिखाया, हालांकि 47 में ओवर में विराट कोहली ने छक्का मारने की कोशिश की लेकिन वो चूक गए और अपनी गेंद मैट हेनरी के हाथों में दे दी जिसके चलते उनकी सेंचुरी तो पूरी नहीं हो पाई लेकिन उन्होंने भारत को विजयी जरूर बना दिया।

भारतीय टीम ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

इस जीत के साथ ही इंडिया ने 20 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल आईसीसी टूर्नामेंट में भारत लगातार 20 सालों से न्यूजीलैंड से हारता आया है लेकिन इस बार उसने ये रिकार्ड तोड़ दिया। कल के मैच में इंडिया ने टॉस जीता था और न्यूजीलैंड को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था। जिस पर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाकर इस मैच को चार विकेट से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+