World Cup 2023 Team: 10 सालों में पहली बार ICC के 50 ओवर के इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे धवन

Shikhar Dhawan : अगले महीने से शुरू होने वाले विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, 15 सदस्यों वाली इस टीम में भारत के स्टार प्लेयर शिखर धवन को जगह नहीं मिली है, जिससे उनके फैंस को तगड़ा झटका मिला है, आपको बता दें कि 10 साल में पहली बार होगा की शिखर आईसीसी के 50 ओवर के इवेंट का हिस्सा नही होंगे।

 World Cup 2023 Team

गौरतलब है कि टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर और गब्बर सिंह के नाम से लोकप्रिय शिखर धवन इससे पहले साल 2015 और 2019 के विश्व कप टीम के हिस्सा थे लेकिन पिछले लंबे वक्त से वो टीम इंडिया में अपनी पोजिशन के लिए फाइट कर रहे हैं।

'एकमात्र गोल विश्वकप खेलना है'

कुछ वक्त पहले एक इवेंट में धवन ने कहा था कि 'उनका एकमात्र गोल विश्वकप खेलना है' लेकिन आज के टीम के ऐलान के बाद उनका सपना जरूर चकनाचूर हो गया होगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया के पास उनके विकल्प के तौर पर इशान किशन और शुभगन गिल जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बाजी मार ली है।

एक नजर शिखर धवन के ODI करियर पर

  • शिखर धवन ने 167 वनडे मैचों खेले हैं, जिनमें उन्होंने 6793 रन बनाए हैं।
  • इन 6793 रनों में उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।

ये है विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया

  • रोहित शर्मा,
  • हार्दिक पांड्या,
  • शुभमन गिल,
  • विराट कोहली,
  • श्रेयस अय्यर,
  • केएल राहुल,
  • ईशान किशन,
  • रवींद्र जडेजा,
  • अक्षर पटेल,
  • सूर्यकुमार यादव,
  • शार्दुल ठाकुर,
  • जसप्रीत बुमराह,
  • मोहम्मद शमी,
  • मोहम्मद सिराज,
  • कुलदीप यादव।

5 अक्टूबर से शुरू होगा विश्वकप 2023

विश्वकप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। मालूम हो कि इंग्लैड मौजूदा दौर में विश्वकप की विजेता हैं और न्यूजीलैंड पिछला बार फाइनल मैच हारी थी। वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नंवबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+