स्कॉटलैंड के खिलाफ 'कितनी बड़ी' जीत दर्ज करने के बाद नीदरलैंड्स भी बना सकता हैं वर्ल्ड कप में जगह

स्कॉटलैंड की टीम (Scotland Cricket Team) ने जिस तरह से जिम्बाब्वे को सुपर सिक्स के अहम मुकाबले में हरा दिया है, उसने वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में नीदरलैंड (Netherlands Cricket Team) की हसरतों को भी बढ़ावा दे दिया है।

यह सुखद ही है कि दो एसोसिएट टीम ये जंग लड़ेगी और एक तरह से इनके बीच होने जा रहा अगला मुकाबला वर्ल्ड कप 2023 में एंट्री के लिए वर्चुअल सेमीफाइनल या प्लेऑफ जैसा हो जाएगा।

 What Netherlands needs to do to stop Scotland

इस मैच को जीतकर स्कॉटलैंड आसानी से बगैर किसी गुणा-भाग के वर्ल्ड कप में जा सकता है, लेकिन नीदरलैंड्स भी जीत के साथ अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। बस उसके लिए नीदरलैंड्स को जीत के अंतर को बड़ा करना होगा ताकि बराबर अंक होने की स्थिति में बेहतर रन रेट का फायदा मिल सके।

फिलहाल नीदरलैंड्स का रन रेट स्कॉटलैंड के जबरदस्त रन रेट की तुलना में काफी कम है। स्कॉटलैंड के छह अंक हैं तो नीदरलैंड्स के 4 ही अंक है। ऐसे में स्कॉटलैंड की टीम अगर हारती है तो नीदरलैंड्स के साथ वे अंकों के मामले में टाई पर होंगे।

ये भी पढ़ें- 5 कारण जिनके चलते अजीत अगरकर बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर

अगर नीदरलैंड्स की टीम 250 रन बनाती है तो भी स्कॉटलैंड की टीम 31 रनों से हार का अंतर बर्दाश्त कर सकती है। लेकिन नीदरलैंड्स को 32 रनों से जीत मिल गई तो स्कॉटलैंड का पत्ता साफ हो जाएगा। अगर स्कॉटलैंड पहले बैटिंग करते हुए 250 रन बनाते हैं तो नीदरलैंड्स को 44.1 ओवर से पहले मैच जीतना होगा।

यानी नीदरलैंड्स को वर्ल्ड कप 2023 में पहुंचने के लिए स्कॉटलैंड की टीम के खिलाफ 31 रनों से बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अगर वे चेज करते हैं तो उन्हें 35 से बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। ये अहम मैच 6 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+